Badshah Dating Rumours With Hania Aamir: बी-टाउन के मशहूर रैपर बादशाह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में बादशाह, मृणाल ठाकुर संग डेटिंग रुमर्स को लेकर चर्चा में थे।
वहीं, अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर से रैपर के डेटिंग रुमर्स की खबरों को हवा मिल गई है, जिसकी वजह से वो फिर से सुर्खियों में छा गए हैं। दरअसल, इस बार बादशाह देसी नहीं बल्कि परदेसी हसीना संग इश्क लड़ाने को लेकर चर्चा में हैं।
यह भी पढ़ें- गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती CID के ‘फ्रेडरिक’, जानें कौन हैं Dinesh Phadnis?
पड़ोसी मुल्क की इस हसीना को डेट कर रहे हैं Badshah!
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज सामने आई, जिसको देखकर यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि बादशाह पाकिस्तान की हसीना को डेट कर रहे हैं। बता दें कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर बादशाह के साथ कुछ फोटोज शेयर की है।
हानिया ने शेयर की फोटोज
इन फोटोज को शेयर करते हुए हानिया ने कैप्शन में लिखा कि किड्स वेंट शॉपिंग। इन तस्वीरों को देखने के बाद ही यूजर्स हानिया और बादशाह के डेटिंग रुमर्स का कयास लगा रहे हैं। फोटोज में साफ देखा जा सकता है कि दोनों साथ में बेहद खुश हैं और मस्ती कर रहे हैं। वहीं, अब यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
यूजर्स लगा रहे कयास
एक यूजर ने इन फोटोज पर कमेंट करते हुए लिखा कि सिज़ुका के साथ जियान। दूसरे यूजर ने लिखा कि हानिया का दिमाग खराब हो गया है। यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं और हानिया और बादशाह चर्चा का विषय बन गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने घर पर दिवाली पार्टी रखी थी, जिसमें कई सितारों ने शिरकत की थी।
मृणाल ठाकुर संग भी उड़ी डेटिंग की अफवाहें
इस पार्टी से एक वीडियो सामने आया, जिसमें पॉपुलर सिंगर और रैपर बादशाह को मृणाल ठाकुर संग देखा गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद दोनों के बीच अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया। हालांकि बादशाह ने इन रुमर्स पर विराम लगाते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि डियर इंटरनेट, आपको एक बार फिर निराश करने के लिए खेद है लेकिन जैसा आप सोच रहे हैं वैसा नहीं है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
8 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
9 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
9 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
10 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
11 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
13 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines