Bade Miyan Chote Miyan and Maidaan Postpone: हिन्दी सिनेमा के दर्शक काफी लंबे समय से ईद पर होने वाले बड़े धमाके का इंतजार कर रहे थे। अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान‘ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां‘ की रिलीज को सिर्फ 1 दिन बचा है। मगर इस मेगा क्लैश का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों फिल्मों के मेकर्स ने रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी है और अब ये फिल्में ईद पर रिलीज नहीं होने वाली हैं।
ईद बनी वजह
‘बड़े मियां छोटे मियां‘ और ‘मैदान‘ ईद पर रिलीज होने वाली थी। मगर ईद की वजह से ही दोनों फिल्मों की रिलीज आगे बढ़ा दी गई है। दरअसल पहले ईद का चांद 10 अप्रैल की रात को दिखने वाला था और 11 अप्रैल को ईद का त्योहार मनाया जाना था। हालांकि खबरों की मानें तो अब ईद का चांद 10 की बजाए 9 अप्रैल की ही रात को दिखेगा और 10 अप्रैल को सभी ईद मनाएंगे। ऐसे में ईद की छुट्टी के बिना दो बड़ी फिल्मों को रिलीज करना मेकर्स के लिए घाटे का सौदा साबित हो सकता है। इससे दोनों ही फिल्में बड़े पर्दे पर ग्रैंड ओपनिंग नहीं कर सकेंगी। जूम की रिपोर्ट के अनुसार ईद की तारीख बदलने की वजह से ही ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ की रिलीज को भी पोस्टपोन कर दिया गया है।
एडवांस बुकिंग पर पड़ेगा असर
अली अब्बास जफर की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और अमित शर्मा की फिल्म ‘मैदान’ अगर पोस्टपोन होगी तो दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग पर बुरा असर पड़ेगा। बुधवार को ओपनिंग डे पर दोनों फिल्मों ने एडवांस बुकिंग से ही काफी कमाई कर ली थी। ऐसे में अब फिल्म को पोस्टपोन करना भी मेकर्स के लिए आसान नहीं होगा। बता दें कि 6 अप्रैल को फिल्म का पेड प्रिव्यू भी हो चुका है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म की रिलीज पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।
संबंधित खबरें
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
4 mins agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
2 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
3 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
4 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
6 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
7 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
8 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
8 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
9 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines