Bade Miyan Chote Miyan-Maidaan Box Office Collection Day 5 (early estimates): ऐसा पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे का सामना करना पड़ा हो। जी हां, पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है।
मंडे टेस्ट फेल या पास?
अब टिकट खिड़की पर एक तरफ जहां फिल्म ‘मैदान’ मौजूद है तो दूसरी तरफ फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने अपने पैर जमा रखे हैं। हालांकि मंडे टेस्ट में फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का बुरा हाल हो गया है और फिल्म ‘मैदान’ का हाल भी पहले जैसा ही है। आइए आपको बताते हैं कि फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?
फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’
Sacnilk.com के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने अपनी रिलीज के पांचवे दिन 1.93 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो बेहद खराब नंबर है। हालांकि ये अभी शुरुआती और अनुमानित नंबर है और इनमें बदलाव भी हो सकता है। अगर फिल्म की अब तक की कमाई की बात करें तो ये पांच करोड़ से ज्यादा की ही कमाई कर रही थी, लेकिन अचानक से कलेक्शन में इतनी बड़ी गिरावट चिंता की बात है। इसी के साथ अगर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की टोटल कमाई की बात करें तो अब तक इस फिल्म ने अपने खाते में 42.73 करोड़ रुपये जमा कर लिए हैं।
फिल्म ‘मैदान’
इसी के साथ अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपने पहले मंडे टेस्ट और रिलीज के पांचवे दिन 1.08 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अभी ये इस फिल्म के शुरुआती और अनुमानित आंकडे हैं। ऑफिशियल नंबर आने के बाद फेरबदल हो सकता है। इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई 23.08 करोड़ रुपये हो जाएगी। इस फिल्म के कारोबार को अगर शुरू से देखा जाए तो पहले दिन से ही फिल्म की टिकट खिड़की पर पकड़ कुछ खास नहीं रही है। हालांकि अब दोनों फिल्मों की कमाई को देखकर लग रहा है कि क्या दोनों फिल्में अपना बजट भी निकाल पाएगी या नहीं। अब ये भी वक्त ही बताएगा।
यह भी पढ़ें- 12th. Fail एक्टर की नई फिल्म पर क्यों लगी रोक? सेंसर बोर्ड के रडार पर The Sabarmati Report
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 hr agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
1 hr ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
12 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
12 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
14 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines