Bade Miyan Chote Miyan Box Office Prediction: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की मच अवेटेड फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां‘ (Bade Miyan Chote Miyan) सिनेमाघरों में 11 अप्रैल को रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर ऑडियंस में काफी क्रेज देखा जा रहा है। एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, जिसमें अच्छे रिजल्ट सामने आए हैं। इस बीच मुद्दे की बात ये है कि क्या पिछले काफी समय से बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में दे रहे अक्षय कुमार की डूबती नैया ‘बड़े मियां छोटे मियां’ पार लगाएगी? आइए जानते हैं कि क्या कहता है बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन?
क्या कहती है एडवांस बुकिंग रिपोर्ट?
बता दें कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने पूरे भारत में अब तक 42 हजार 252 टिकट की बिक्री कर ली है। साथ ही रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर 1.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की टक्कर अजय देवगन की ‘मैदान’ से होने वाली है। इसका काफी हद तक असर बॉक्स ऑफिस पर पड़ते हुए दिखाई देगा।
ट्रेड एनालिस्ट का प्रीडिक्शन
‘बड़े मियां छोटे मियां’ ओपनिंग डे पर क्या कमाल दिखा सकती है, इस पर बात करते हुए ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा, ‘अक्षय कुमार की फिल्म अगर ईद पर रिलीज हो रही है तो ओपनिंग डे पर 20 करोड़ का कलेक्शन होने की उम्मीद है। हालांकि एडवांस बुकिंग रिपोर्ट अच्छी नहीं रही है। इसका एक कारण फिल्म में कोई हिट गाना नहीं होना भी है। इसमें एक भी गाना नहीं है, जिसे आप याद रख सकें।’
यह भी पढ़ें: एक सर्जरी ने बिगाड़ी खूबसूरती; आज फिल्मों से दूर, आखिर कहां हैं सलमान खान की ये एक्ट्रेस?
उधर, ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन का भी मानना है कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में म्यूजिक सेगमेंट को नहीं रखा गया है। लोगों में भी इस फिल्म को लेकर उत्साह सीमित है। उन्होंने कहा, ‘ईद है तो लोग सिनेमाघरों का रुख करेंगे। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म पहले दिन 20-22 करोड़ की ओपनिंग कर लेगी।’
अक्षय कुमार को फिल्म से काफी उम्मीदें
गौरतलब है कि अक्षय कुमार पिछले कुछ साल से लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहे हैं। साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के बाद अक्षय कुमार ने बीते दो साल में रक्षाबंधन, राम सेतु, सम्राट पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, सेल्फी, मिशन रानीगंज समेत कई फिल्में की हैं, लेकिन उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी है। ऐसे में जाहिर है कि फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से एक्टर को काफी उम्मीदें होंगी। हालांकि फिल्म हिट होगी या नहीं यह तो आने वाले दिनों में ही पता चल सकेगा।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines