मुंबई। मैथालॉजिकल शो ‘महाभारत’ में भीष्म पितामह और ‘शक्तिमान’ में लीड रोल अदा कर चुके सीनियर एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) आजकल अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रह रहे हैं। इसी कड़ी में एक्टर का एक वीडियो (Mukesh Khanna Video) इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें वो लड़कियों-महिलाओं को लेकर विवादित बयान देते देखे जा रहे हैं।
वायरल हो रही क्लिप में मुकेश खन्ना कहते दिख रहे हैं,’कोई भी लड़की अगर किसी लड़के को सेक्स के लिए कह रही है, वो लड़की लड़की नहीं है। वो धंधा कर रही है, क्योंकि इस तरह की निर्लज बातें कोई सभ्य समाज की लड़की कभी नहीं करेगी। अगर वो करती है तो वो सभ्य समाज की नहीं है। वो उसका धंधा है। आप उसमें भागीदार मत बनिए। इसलिए कहता हूं ऐसी लड़कियों से बचो। ‘
एक्टर अपने इसी बयान की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। साथ ही लोग उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं। बता दें कि मुकेश की इस पिछड़ी सोच से यूजर्स बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों को तरह-तरह के सवाल पूछते देखा जा रहा है। एक यूजर ने पूछा-अगर लड़के ऐसी डिमांड करें तो आप उन्हें क्या कहेंगे तो वहीं दूसरे ने लिखा- ओरथोडॉक्स कायम रहे। इसके अलावा एक्टर कई और यूजर्स के ट्रोल का शिकार हुए।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्टर, यूट्यूब पर भीष्म इंटरनेशनल (Bheeshm International) नाम का एक चैनल चलाते हैं, जिसके जरिए वह वीडियो बनाकर लोगों से इंटरैक्ट करते हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब अभिनेता ने कोई विवादित बयान दिया हो वह इससे पहले भी दो बार अपने बयानों के जरिए सुर्खियां बटोर चुके हैं। मीटू मूवमेंट (#MeToo) के दौरान भी मुकेश ने महिलाओं पर कॉन्ट्रोवर्सियल बयान देकर सबको चौंका दिया था।
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
14 hrs ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
15 hrs agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
16 hrs ago'वो शराब नहीं पीते...', भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
18 hrs ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
19 hrs agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
20 hrs ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
20 hrs ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines