'शक्तिमान' मुकेश खन्ना के बिगड़े बोल, महिलाओं पर दिया आपत्तिजनक बयान
Edited By Rupali Jaiswal

Edited By Rupali Jaiswal

मुंबई। मैथालॉजिकल शो ‘महाभारत’ में भीष्म पितामह और ‘शक्तिमान’ में लीड रोल अदा कर चुके सीनियर एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) आजकल अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रह रहे हैं। इसी कड़ी में एक्टर का एक वीडियो (Mukesh Khanna Video) इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें वो लड़कियों-महिलाओं को लेकर विवादित बयान देते देखे जा रहे हैं।
वायरल हो रही क्लिप में मुकेश खन्ना कहते दिख रहे हैं,’कोई भी लड़की अगर किसी लड़के को सेक्स के लिए कह रही है, वो लड़की लड़की नहीं है। वो धंधा कर रही है, क्योंकि इस तरह की निर्लज बातें कोई सभ्य समाज की लड़की कभी नहीं करेगी। अगर वो करती है तो वो सभ्य समाज की नहीं है। वो उसका धंधा है। आप उसमें भागीदार मत बनिए। इसलिए कहता हूं ऐसी लड़कियों से बचो। ‘
https://www.instagram.com/p/ChClt5hBrWL/
एक्टर अपने इसी बयान की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। साथ ही लोग उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं। बता दें कि मुकेश की इस पिछड़ी सोच से यूजर्स बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों को तरह-तरह के सवाल पूछते देखा जा रहा है। एक यूजर ने पूछा-अगर लड़के ऐसी डिमांड करें तो आप उन्हें क्या कहेंगे तो वहीं दूसरे ने लिखा- ओरथोडॉक्स कायम रहे। इसके अलावा एक्टर कई और यूजर्स के ट्रोल का शिकार हुए।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्टर, यूट्यूब पर भीष्म इंटरनेशनल (Bheeshm International) नाम का एक चैनल चलाते हैं, जिसके जरिए वह वीडियो बनाकर लोगों से इंटरैक्ट करते हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब अभिनेता ने कोई विवादित बयान दिया हो वह इससे पहले भी दो बार अपने बयानों के जरिए सुर्खियां बटोर चुके हैं। मीटू मूवमेंट (#MeToo) के दौरान भी मुकेश ने महिलाओं पर कॉन्ट्रोवर्सियल बयान देकर सबको चौंका दिया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: