Bad Newz को OTT पर आते ही मिले ताने, Vicky Kaushal की फिल्म पर बरसे लोग, बोले- अखंड बकवास

Bad Newz on OTT: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘बैड न्यूज’ को ओटीटी पर आते ही बेहद खराब रिव्यू मिल रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स की बातें सुनकर तो ऐसा लग रहा है कि जैसे फिल्म को रिलीज ही नहीं किया जाना चाहिए था।

Bad Newz

Bad Newz

Bad Newz on OTT: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘बैड न्यूज’ के ओटीटी पर आने के लिए फैंस में बहुत एक्साइटमेंट थी, लेकिन जैसे ही फिल्म ओटीटी पर आई, तो लगने लगा कि फिल्म ओटीटी पर ना ही आती तो अच्छा रहता। अब भई… जिसका लोगों ने बेसब्री से इंतजार किया, उसने फैंस की उम्मीदों पर आते ही पानी फेर दिया तो भला लोग कैसे अपसेट ना हो? फिल्म ‘बैड न्यूज’ ने जैसे ही ओटीटी पर दस्तक दी, वैसे ही लोगों का मन इससे हटने लगा और इंटरनेट यूजर्स ने फिल्म को ताने देने शुरू कर दिए।

विज्ञापन

सोशल मीडिया यूजर्स ने क्या कहा?

फिल्म ‘बैड न्यूज’ को लेकर एक यूजर ने लिखा कि अखंड बकवास फिल्म है ‘बैड न्यूज’, ना तो किसी ने एक्टिंग ठीक से की और ना ही इंगेजिंग। दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘बैड न्यूज’ बहुत बुरी है, फिल्म में बहुत सारी कमियां हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि अरे क्या बकवास फिल्म है ये, पूरा टाइम बर्बाद कर दिया। एक और यूजर ने लिखा कि इस फिल्म की सबसे खराब चीज यही है कि ये एक फिल्म है। इस तरह के कमेंट्स यूजर ने विक्की कौशल की इस फिल्म को लेकर किए हैं। हालांकि कुछ लोगों ने विक्की के काम की तारीफ भी की है।

विज्ञापन

क्या है फिल्म की कहानी?

इस फिल्म की कहानी की अगर बात करें तो ये एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसमें विक्की कौशल, एमी विर्क और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। कहानी इन तीनों के आस-पास ही घूमती है। फिल्म में तृप्ति एक ऐसी मां का रोल अदा कर रही हैं, जो अपने होने वाले बच्चे के पिता को पहचानने में कंफ्यूज हैं। इस फिल्म की कहानी तब नया मोड़ लेती है जब डॉक्टर, तृप्ति को कहते हैं कि विक्की कौशल और एमी विर्क दोनों ही बच्चे के पिता हो सकते हैं।

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर कैसी थी फिल्म?

विक्की कौशल की इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 8.3 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। फिल्म ने पहले वीकेंड 42.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो इसको पॉजिटिव रिव्यू मिला था, लेकिन ओटीटी पर आते ही फिल्म को ‘बैड’ होने के ताने मिल रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ