Bad Newz Scene Anyalsis: फिल्म के ये 5 सीन हजम नहीं होंगे, देखते ही सिर पकड़ लेंगे आप

Bad Newz Review: विक्की कौशल अपने फैंस के लिए गुड न्यूज वाली ‘बैड न्यूज’ लेकर आ गए हैं। सिनेमाघरों में आज फिल्म ‘बैड न्यूज’ रिलीज हो गई है। फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से अब तक मिला-जुला रिस्पांस मिला है। ऐसे में इस रिपोर्ट में जानिए इस फिल्म के वो सीन्स के बारे में जो एकदम समझ से परे लगते हैं।

Bad Newz Review

Bad Newz Review

Weird Scenes of Bad Newz: विक्की कौशल, एमी विर्क और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘बैड न्यूज’ ने सिनेमाघरों मे दस्तक दे दी है। विक्की की परफॉर्मेंस ने एक बार फिर अपने फैंस को गजब का इंप्रेस किया है वहीं तृप्ति, एमी ने भी अपनी एक्टिंग से चार चांद लगाए हैं। इस फिल्म को देखने के लिए दिमाग की जरूरत नहीं है क्योंकि दिल से देखेंगे तो फिल्म अच्छी लगेगी। हालांकि फिल्म में कुछ ऐसे सीन्स हैं जो बिल्कुल भी हजम नहीं होते। उन सीन्स को देखकर ऐसा लगता है जैसे ये रियल जिंदगी में तो कभी हो ही नहीं सकता। चलिए इस रिपोर्ट में ऐसे ही कुछ सीन्स के बारे में आपको बताते हैं।

विज्ञापन

1. जुड़वा बच्चों के दो-दो पिता

फिल्म की थीम मेडिकल की एक टर्म पर बेस्ड है जो कि हेटेरोपैटरनल सुपरफेकंडेशन है। इस तरह के केस दुनिया भर में अब तक सिर्फ 19 पाए गए हैं। असल जिंदगी में ऐसा बिल्लियंस में से एक केस आता है जहां ऐसा देखने को मिलता है। शो की स्टारकास्ट ने जब इस कहानी को सुना तो उन्हें भी एक बार के लिए विश्वास नहीं हुआ कि ऐसा भी होता है। इसी तरह से जब दर्शक इस फिल्म को देखते हैं तो उन्हें भी समझ नहीं आता कि ऐसा आखिर कैसे हो सकता है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

2. शादी के लिए अचानक मान जाती है सलोनी

फिल्म में दिखाया गया है कि अखिल यानि विक्की कौशल जब सलोनी को एप्रोच करते हैं तो वो पहले तो शादी या रिलेशनशिप से मना कर देती हैं क्योंकि वो अपने करियर पर फोकस करना चाहती है। लेकिन फिर उसी दिन ही जब शाम को अखिल फिर से सलोनी से मिलने आते हैं तो वो अचानक अपना फैसला बदल देती है और अखिल को डेट करने लगती है।

3. अचानक अखिल पहुंच जाता है मसूरी

सलोनी यानी तृप्ति डिमरी जब मसूरी में अपने एक्स अखिल से मूव ऑन करने के लिए अपने बॉस के साथ इंटीमेट होती है तभी अचानक उसी रात उसका एक्स पति अखिल आ जाता है जबकि एक सीन पहले ही दिखाया गया है कि अखिल अलग-अलग लड़कियों के साथ काफी मिल रहा है और तृप्ति से मूव ऑन करने के प्रोसेस में है।

विज्ञापन

4. गुरबीर पन्नू को नहीं होता सलोनी से प्यार

फिल्म में जिस गुरबीर पन्नू यानी एमी विर्क को अखिल चड्ढा से सलोनी के लिए लड़ते हुए दिखाया गया है उसे कभी सलोनी से प्यार होता ही नहीं। गुरबीर हमेशा से ही अपनी एक्स गर्लफ्रेंड सेजल से प्यार करता है और फिल्म के आखिर में जब सेजल यानी नेहा शर्मा की एंट्री होती है तो वो खुशी-खुशी सलोनी को भुलाकर सेजल के साथ चला जाता है। फिल्म में ये बात कुछ हजम नहीं होती है।

5. तृप्ति डिमरी के घरवाले नहीं देते अहमियत

फिल्म में सीरियस मुद्दों को ऐसा लगता है जैसे बहुत हंसी-हंसी में दबा दिया गया है। फिल्म में जब सलोनी को ससुराल से निकाल दिया जाता है और वो रोते-रोते अपने घर पहुंचती है तो उसके घर में मां, पिता और दादी को कोई फर्क ही नहीं पड़ता कि उनकी बेटी का रिश्ता टूट रहा है। वो आराम से बैठकर टीवी पर रिएलिटी शो के मजे ले रहे होते हैं। वहां पर ऐसा लगता है जैसे जबरदस्ती की कॉमेडी की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ