Baby John: हाल ही में वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ रिलीज हुई है। फिल्म की रिलीज से पहले इसको लेकर बज बना हुआ था, जो ऐसा लग रहा है कि इसकी रिलीज के साथ ही खत्म हो गया। जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तो लगा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटेगी और जमकर नोट छापेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और मेकर्स की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। हालांकि फिल्म भले ही फ्लॉप है, लेकिन कोई ऐसा भी है, जो फिल्म की वजह से लाइमलाइट है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कौन हैं? तो आइए जानते हैं…
एक्ट्रेस वामिका गब्बी
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस वामिका गब्बी हैं। जी हां, वामिका ने फिल्म ‘बेबी जॉन’ से बॉलीवुड में एंट्री की है और अब नेशनल क्रश बनकर लाइमलाइट चुरा रही हैं। फिल्म में वरुण धवन और कीर्ति सुरेश भी हैं, लेकिन फिर भी वामिका की ज्यादा चर्चा हो रही है। वामिका की आंखों ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
इंटरनेट सेसेंशन बन चुकी
इस वक्त हर जगह वामिका की चर्चा हो रही है और इंटरनेट सेसेंशन बन चुकी वामिका को अब नई नेशनल क्रश बताया जा रहा है। बता दें कि इसके पहले वामिका को फिल्म ‘जब बी मेट’ में एक छोटा-सा किरदार मिला था। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा भी वामिका ने फिल्मों में काम किया है। दरअसल, इसके पहले एक्ट्रेस ने तमिल फिल्म ‘नेराथु मसक्कम’ से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।
फिल्म ‘गोधा’
इसके अलावा वामिका ने मलयालम फिल्म ‘गोधा’ में भी काम किया था और खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। इसके अलावा वामिका ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। सोशल मीडिया पर वामिका को खूब प्यार मिलता है। दरअसल, एक्ट्रेस खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। लोगों को भी वामिका से जुड़े हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार रहता है।
‘बेबी जॉन’ की वजह से चर्चा में
वहीं, अगर वामिका की फिल्म की बात करें तो इस वक्त एक्ट्रेस ‘बेबी जॉन’ की वजह से चर्चा में हैं। फिल्म की बात करें तो इसने कुछ खास कमाई नहीं की है। फिल्म का पहला वीकेंड है, तो देखने वाली बात होगी की वामिका वीकेंड पर कैसी कमाई करती हैं। इसके अलावा फिल्म का टोटल कलेक्शन क्या होगा ये भी देखने वाली बात होगी।
यह भी पढ़ें- Sikandar का टीजर आउट, Salman Khan के एक्शन को देख क्या बोली पब्लिक?
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
17 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
18 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
19 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
21 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines