Baby John Taster Cut: इन दिनों अगर अपकमिंग फिल्मों की बात हो रही है, तो वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘बेबी जॉन’ का नाम आना तो लाजिमी है। जी हां, इस फिल्म को लेकर अभी से बज बन रहा है और फैंस फिल्म के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। हाल ही में इस फिल्म का टेस्टर कट भी रिलीज हुआ है, जिस पर लोगों ने पॉजिटिव रिएक्शन दिया है, लेकिन इस बीच इंटरनेट पर हो रही ये चर्चा फिल्म पर सवाल उठा रही है।
फिल्म ‘वेट्टैयान’
दरअसल, फिल्म ‘बेबी जॉन’ के टेस्टर कट को लोगों ने खूब पसंद तो किया, लेकिन साथ ही साथ इंटरनेट यूजर्स ने ये भी कहा कि वरुण की इस फिल्म का ये पोस्टर हाल ही में आई साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘वेट्टैयान’ से कॉपी किया गया है। जी हां, सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा जोरों से हो रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसको लेकर लोगों ने खूब कमेंट्स किए हैं।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
एक यूजर ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा कि सेम-सेम लेकिन अलग-अलग। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि ये भी कॉपी कर लिया। तीसरे यूजर ने कहा कि दोनों एक जैसे ही लग रहे हैं। एक और यूजर ने कहा कि ये क्या चल रहा है। इस तरह सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पोस्टर पर रिएक्ट किया है। गौरतलब है कि वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ डायरेक्टर एटली की तमिल फिल्म ‘थेरी’ का रीमेक है।
लीड़ रोल में वरुण धवन
अपकमिंग फिल्म ‘बेबी जॉन’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें वरुण धवन लीड़ रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वरुण के अलावा कीर्ति सुरेश, वामीका गब्बी और जैकी श्रॉफ भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके साथ ही अगर रजनीकांत की फिल्म ‘वेट्टैयान’ की बात करें तो इसमें रजनीकांत के अलावा अमिताभ बच्चन, राणा दग्गुबाती, फहद फासिल और मंजू वारियर जैसे बड़े सेलेब्स हैं।
25 दिसंबर को होगी रिलीज
इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया है और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने कमाल किया। वहीं, ‘बेबी जॉन’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। हालांकि देखने वाली बात ये होगी कि इस फिल्म को रजनीकांत की फिल्म ‘वेट्टैयान’ की तरह प्यार मिलता है या नहीं या फिर फिल्म फ्लॉप हो जाएगी। अब ये तो आने वाले समय में ही पता लगेगा कि फिल्म क्या-क्या कमाल करती है।
यह भी पढ़ें- TV पर सुपरहिट एक्टर, बॉलीवुड में फ्लॉप, 3 शादियां करने वाले इस हीरो को पहचाना?
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
8 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
9 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
10 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
11 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
12 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
14 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
14 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
15 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
15 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines