Baby John Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन क्रिसमस 2024 के मौके पर फैंस को बड़ा सरप्राइज देने के लिए आ रहे हैं। उनकी फिल्म ‘बेबी जॉन’ बुधवार को रिलीज होने के लिए तैयार है। रविवार को मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी थी। ‘बेबी जॉन’ की रिलीज में 24 घंटे से कम वक्त बचा है। दिलचस्प बात यह है कि रिलीज से पहले ही वरुण धवन की फिल्म के टिकट धड़ाधड़ बिक रहे हैं। रिलीज से पहले ही मेकर्स मालामाल हो रहे हैं, जिससे कयास लगाया जा रहा है कि ‘बेबी जॉन’ ओपनिंग डे पर करोड़ों रुपये से ओपनिंग कर सकती है। आइए जानते हैं कि एडवांस बुकिंग में ‘बेबी जॉन’ का कलेक्शन कितना हुआ है?
एडवांस बुकिंग में कैसा हाल
इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ ने बिना ब्लॉक सीटा के एडवांस बुकिंग में 1.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार ‘बेबी जॉन’ ने 44,782 से ज्यादा टिकट बेचे हैं। हालांकि यह आंकड़ा अभी बढ़ने की काफी ज्यादा उम्मीद है। बता दें कि ‘बेबी जॉन’ की ब्लॉक की गई सीटों के साथ फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कुल कमाई 2.05 करोड़ रुपये की कर ली है।
यह भी पढ़ें: Baby John ने Advance Booking में किया कमाल, पहले दिन तोड़ेगी Pushpa 2 का रिकॉर्ड?
सबसे ज्यादा शोज किस राज्य में
बता दें कि फिल्म ‘बेबी जॉन’ के कुल शो 6,150 हैं, जिसमें गुजरात में सबसे ज्यादा 1,256 शो हैं। वहीं महाराष्ट्र में 1,148 शो हैं। इसके अलावा दिल्ली में शो की संख्या अभी तक 833 हैं, जो लिस्ट किए गए हैं। ‘बेबी जॉन’ ने एडवांस बुकिंग में दिल्ली में करीब 33.11 लाख रुपये की कमाई कर डाली है, जबकि मुंबई में 24.33 लाख रुपये कमा लिए हैं।
वरुण धवन ने फिल्म पर क्या कहा
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वरुण धवन ने कहा था कि उनकी अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन के लिए एक मजबूत समर्थन की जरूरत है। आज के माहौल में अगर कोई फिल्म लानी है तो आपको बहुत मजबूत प्रोडक्शन सपोर्ट की जरूरत पड़ती है। नहीं तो फिल्म को रिलीज करना बहुत मुश्किल हो जाता है। बता दें कि 44,782 टिकटों की बिक्री बहुत प्रभावशाली नहीं है लेकिन रिलीज से पहले अभी पूरा दिन बाकी है। शाम तक यह आंकड़े बढ़ने की पूरी उम्मीद है।
पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग
एडवांस बुकिंग में ‘बेबी जॉन’ जिस तरह से कमाई कर रही है, उसे देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वरुण धवन की फिल्म ओपनिंग डे पर 13 से 16 करोड़ रुपये के बीच ओपनिंग ले सकती है। गौरतलब है कि वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ में जैकी श्रॉफ, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को कलीस डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि एटली प्रोड्यूस कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
20 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
22 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
22 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines