Keerthy Suresh Confirms Relationship: पॉपुलर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश का नाम काफी समय से लव अफेयर को लेकर चर्चाओं में बना हुआ है। पॉपुलर साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश किसे डेट कर रही हैं ये पूरी दुनिया जानना चाहती है। उन्होंने अपनी लव लाइफ को काफी समय तक लाइम लाइट से दूर रखा, लेकिन अब उनका दिल किसके लिए धड़क रहा है उस शख्स का खुलासा हो गया है। कुछ समय पहले ऐसी रूमर्स आई थीं कि कीर्ति फिल्म ‘जवान’ के म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) को डेट कर रही हैं।
कीर्ति सुरेश ने इंस्टा ऑफिशियल किया रिलेशनशिप
बॉयफ्रेंड को चीट करने की अफवाहों पर एक्ट्रेस ने तभी रिएक्शन देते हुए इन अफवाहों को खारिज कर दिया था। वहीं, अब ‘Baby John’ में नजर आने वालीं कीर्ति सुरेश ने अपने प्यार का इजहार खुलेआम कर दिया है। एक्ट्रेस ने रिवील किया है कि वो किसके प्यार में कैद हैं। कीर्ति सुरेश ने कुछ देर पहले ही अपना रिलेशनशिप इंस्टाग्राम ऑफिशियल किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की और रिवील किया कि वो 15 साल से डेट कर रही हैं।
15 साल के रिश्ते पर लगाई मुहर
कीर्ति सुरेश ने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इसमें कपल का चेहरा नजर नहीं आ रहा। वहीं, इस फोटो को शेयर करते हुए कीर्ति ने कैप्शन में लिखा, ’15 साल और गिनती जारी है। ये हमेशा से रहा है.. AntoNY x KEerthy (अगर आप जानते हैं, तो आप जानते हैं)।’ अब इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं और अपना प्यार बरसा रहे हैं। आपको बता दें, एंटनी थाटिल संग कीर्ति सुरेश की शादी को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस 11 और 12 दिसंबर को गोवा में शादी कर रही हैं। फिलहाल ये खबर ऑफिशियल कंफर्म नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: Son Of Sardar के डायरेक्टर के बेटे की मौत, 18 साल की उम्र में हुए भयानक हादसे का शिकार
स्कूल टाइम पर हुआ था प्यार
लेकिन इस पोस्ट ने अब शादी की चर्चाओं को तेज कर दिया है। बता दें, कीर्ति और एंटनी थाटिल की पहली मुलाकात तब हुई थी जब एक्ट्रेस स्कूल में थीं। टीनएज में हुआ ये प्यार अब शादी के रिश्ते में बदलने वाला है। कहा जा रहा है कि जल्द ही एक्ट्रेस अपनी वेडिंग की अनाउंसमेंट कर सकती हैं। अब फैंस और सेलेब्स को भी इस घोषणा का इंतजार हो रहा है। सोशल मीडिया पर कीर्ति सुरेश का पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
12 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
14 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
16 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
17 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
18 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines