हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Mirzapur 3 से सामने आया बबलू भैया का फर्स्ट लुक, फैंस का बज हाई

विज्ञापन

Mirzapur 3: मनोरंजन जगत की सबसे चर्चित वेब सीरीज में एक ‘मिर्जापुर’ (Mirzapur) की फ्रेंचाइजी ‘मिर्जापुर 3’ (Mirzapur 3) का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ‘मिर्जापुर 2’ की सस्पेंस भरी एंडिंग के बाद से ही लोग इसके आगे की कहानी जानने के लिए काफी ज्यादा बेकरार हैं। ऐसे में फैंस के बज को और ज्यादा हाई करने के लिए ‘बबलू भैया’ का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट कर दिया गया है, जिसे देख फैंस काफी खुश हो उठे हैं।

बबलू भैया के फर्स्ट लुक पोस्टर को खुद अली फजल (Ali Fazal) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस पिक्चर में अली फजल ब्लैक कलर की हुडी में नजर आ रहे हैं। साथ ही इस तस्वीर पर मिर्जापुर’ सीरीज के बाकी किरदारों का नाम लिखा दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही फोटो पर नीचे लिखा हुआ है,’मिर्जापुर 3′ कमिंग सून।’

अली फजल के इस पोस्ट (Ali Fazal Post) को देख फैंस काफी खुश हैं। साथ ही पोस्टर को लाइक करते हुए कमेंट सेक्शन में बेहतरीन प्रतिक्रियाएं देते देखे जा रहे हैं। बबलू भैया के फर्स्ट लुक पोस्टर को अबतक इंस्टाग्राम वर्ल्ड में लाखों लाइक्स मिल चुके हैं, साथ ही सिलसिला तेजी से आगे बढ़ रहा है। हालांकि, अली ने पोस्ट के कैप्शन के जरिए बताया है कि ये एक फैन आर्ट है।

पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है,’अबतक की सबसे बेस्ट सीरीज में से एक।’ दूसरे ने लिखा,’आपका नाम ही ब्रांड है।’ वहीं, एक अन्य लिखते हैं,’भैया में भैया गुड्डू भैया।’ ऐसे ही बाकी फैंस को भी सीरीज के लिए एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए हार्ट और लव वाला इमोजी ड्रॉप करते देखा गया है। इसके अलावा अली फजल, ऋचा चड्ढा संग अपनी शादी को लेकर भी लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस जोड़े की शादी कोरोना के समय से ही पोस्टपोन हो रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें