Babil Khan: इरफान खान के बेटे बाबिल खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। बाबिल अक्सर अपनी लेटेस्ट फोटोज इंटरनेट पर पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में बाबिल ने फिर से एक पोस्ट शेयर किया है, लेकिन इस पोस्ट में बाबिल संग ‘मिस्ट्री गर्ल’ भी नजर आ रही है। साथ ही बाबिल का कैप्शन में भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। ऐसे में लोगों के मन में ये भी सवाल है कि ये ‘मिस्ट्री गर्ल’ कौन है? बाबिल के कैप्शन को देखकर फैंस चिंता भी जा रहे हैं।
मिस्ट्री गर्ल संग शेयर की तस्वीर
बाबिल ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ देर पहले एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में बाबिल ने चार फोटोज शेयर किए हैं। पहली फोटो में दोनों के फेस का कुछ पार्ट नजर आ रहा है। साथ ही दोनों स्माइल करते दिख रहे हैं। दूसरे फोटो में बाबिल ने मिस्टी गर्ल को हग किया हुआ है। तीसरे फोटो में बाबिल हंसते हुए दिख रहे हैं और लड़की भी स्माइल कर रही है और लास्ट फोटो में दोनों स्माइल कर रहे हैं और ये फोटो हल्की ब्लर है।
मूवऑन पर लिखा कैप्शन
वहीं, इस पोस्ट को शेयर करते हुए बाबिल ने कैप्शन में लिखा है कि मुझे नहीं लगता कि आगे बढ़ने का मतलब ये छिपाने की कोशिश करना है कि आपने क्या प्यार किया है? बाबिल ने कहा कि आप उन लोगों को भूलकर कभी आगे नहीं बढ़ पाते, जिनसे आप प्यार करते हैं। वो आपसे हमेशा जुड़े रहते हैं। बाबिल ने आगे लिखा कि सीढ़ियों से गिर कर मेरा दांत टूट गया, जब आप हंसते हैं तो आपकी आवाज मुझे पसंद आती है।
मुझे तुम्हें देखना अच्छा लगता है- बाबिल
बाबिल ने लिखा कि जब तुम जाओ तो मेरी मुस्कान अपने साथ ले जाना। मुझे तुम्हें देखना अच्छा लगता है, मुझे याद है कि तुम कैसे सांस लेते हो, मुझे आपका हाथ पकड़ना अच्छा लगता है। मुझे दौड़ते हुए सड़क पार करना, सुबह के समय घर से दूर जाना बहुत याद आएगा। जब बारिश होगी और आप जानबूझकर एक छोटा छाता लेकर चलेंगे तो मुझे आपको वापस छोड़ने की याद आएगी। मुझे याद आएगा कि आप अपने टैटू से कितनी नफरत करते हैं। मुझे तुम्हें याद करना अच्छा लगता है।
यूजर्स जता रहे चिंता
बाबिल के इस पोस्ट पर यूजर्स चिंता जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि क्या हुआ, ऐसा क्यों बोल रहे हैं? दूसरे यूजर ने लिखा कि आपका पोस्ट बहुत कंफ्यूज कर रहा है, क्या आपका ब्रेकअप हो गया है? तीसरे यूजर ने लिखा कि क्या चल रहा है? एक अन्य ने कमेंट किया कि आप दोनों अलग हो गए हैं? इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि बाबिल ने अपने पोस्ट में मिस्ट्री गर्ल का नाम शेयर नहीं किया है और अभी इनका नाम भी सामने नहीं आया है।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
31 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines