बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर इरफान खान को आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं। कैंसर से इरफान खान का निधन हो गया था और उनका परिवार आज तक इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रहा है। इरफान खान के बेटे बाबिल खान अब बॉलीवुड में अपनी जगह बना चुके हैं और उनके अंदर लोग इरफान खान की झलक देखते हैं। वहीं, बाबिल ने अब अपने पिता को लेकर कई खुलासे किए हैं। बाबिल खान ने रिवील किया है कि उन्हें पिता से जुड़ी एक बात को लेकर आज तक पछतावा होता है।
इरफान खान को देख भारती के मुंह से नहीं निकली थी आवाज
बाबिल ने अब दुनिया के सामने अपना गिल्ट बताया है और इस दौरान वो काफी इमोशनल हो गए। हाल ही में बाबिल खान ने भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में पिता को लेकर ढेर सारी बातें कीं। भारती ने बताया कि कैसे एक बार वो इरफान खान के साथ लिफ्ट में थीं तो उनके मुंह से आवाज तक नहीं निकली थी। वो उन्हें बोलना चाहती थीं कि वो उनकी फैन हैं, लेकिन मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला। वहीं, इरफान खान खुद भारती को बाय बोलकर गए थे।
बाबिल को पिता की इस बात को ना मानने पर है गिल्ट
भारती की बात सुनने के बाद बाबिल खान ने पिता को लेकर कहा, ‘अजीब बात ये है कि आपको जो भगवान लगते थे, उनके जो बच्चे हैं वो कभी उन्हें भगवान नहीं मानते। उनको बाबा मानते हैं। हमें लगता है कि यार इतना क्या? मैंने तो इनको अभी नहाते हुए देखा, अभी टॉवल में बाहर आए थे। आप जिस नजरिए से देखते हो, मुझे वो कभी समझ ही नहीं आया। जब वो गुजर गए तब मैं उसे खुद को डिटैच कर पाया और जब उनको दूरी से देखा और बाबा की तरह नहीं देखा, तब समझ आया कि फीफा नहीं खेलना चाहिए था भाई, थोड़े-थोड़ा कुछ सीख लेना चाहिए था।’
यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia का 2 महीने में क्या था सबसे डरावना विचार? यूट्यूबर ने खोला राज
इरफान खान को क्यों कॉपी नहीं करते बाबिल
बाबिल खान ने भावुक होते हुए आगे कहा, ‘वो (इरफान खान) एक दिन आए थे कि भाई मेरे साथ थोड़ा सीन वर्क कर लो तुम। लेकिन मैं फीफा खेल रहा था, तो मैंने बोला कि मैं फीफा खेल रहा हूं, बाद में आता हूं और उस दिन का मुझे बहुत पछतावा है।’ ये कहते हुए बाबिल की आंखें नम दिखीं और आवाज में भी दर्द उतर आया। बता दें, बाबिल खान ने बताया है कि वो कभी भी अपने पिता को कॉपी करने की कोशिश नहीं करते। वो जानते हैं कि लोग ऐसा चाहते हैं, लेकिन अगर उनके पिता होते तो वो बहुत नाराज। बाबिल ने कहा कि अगर वो पिता के जूतों को भरने की कोशिश करेंगे तो उनके जूते कौन भरेगा?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
3 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
4 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
6 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines