अभिनेता बाबिल खान के इमोशनल वीडियो पर अब नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक साई राजेश ने अपना रिएक्शन दे दिया है। बाबिल खान के वीडियो को लेकर अब सोशल मीडिया पर मामला बढ़ता जा रहा है। पूरा मामला तब शुरू हुआ जब बाबिल के इमोशनल ब्रेकडाउन का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद उनकी टीम ने सफाई पेश की। लेकिन यही सफाई साई राजेश को नागवार गुजरी और उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली। मामला यहीं नहीं रुका, बाबिल ने भी जवाब दिया लेकिन बाद में अपने सारे कमेंट्स डिलीट कर दिए।
साई राजेश ने जताई नाराजगी
दरअसल निर्देशक साई राजेश ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए बाबिल की टीम पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि बाबिल की टीम दर्शकों को बेवकूफ समझ रही है और बार-बार इमोशनल ड्रामा दिखाकर लोगों की सहानुभूति पाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि बाबिल के वीडियो में जिनका नाम लिया गया, सिर्फ वही लोग काबिल-ए-इज्जत हैं? बाकी लोग जो उनके साथ खड़े रहे, क्या वो कुछ मायने नहीं रखते?
राजेश ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें ये रवैया स्वीकार नहीं है और अब उन्हें बाबिल से एक सच्चे माफीनामे की उम्मीद है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर बाबिल की टीम ने ये मान लिया कि दर्शक सब कुछ भूल जाएंगे, तो ये उनकी सबसे बड़ी भूल है। निर्देशक ने ये कहकर मामला और गरमा दिया कि अब ये इमोशनल ट्रिक्स काम नहीं आएंगे।
बाबिल ने डायरेक्टर को दिया जवाब
इस तीखे बयान के बाद बाबिल खान चुप नहीं बैठे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कमेंट करते हुए अपना दर्द बयां किया। उन्होंने लिखा कि उन्होंने साई राजेश के लिए दो साल तक खुद को पूरी तरह झोंक दिया। उन्होंने शारीरिक और मानसिक पीड़ा झेली, कई बार खुद को नुकसान पहुंचाया, गंदगी में जीया, सिर्फ इसलिए कि किरदार असल लग सके।
बाबिल ने लिखा कि उन्होंने अपनी हंसी के पीछे आंसू छिपा लिए। यहां तक कि उन्होंने अपनी दाढ़ी में कीड़े तक बर्दाश्त किए, सिर्फ इसलिए कि साई राजेश के किरदार की मांग थी। लेकिन अब, जब मामला बिगड़ा तो उन्हीं पर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि इन सब बातों के कुछ ही घंटों बाद बाबिल ने अपने सभी कमेंट्स हटा दिए।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल बाबिल खान एक वायरल वीडियो में बॉलीवुड के रवैये पर नाराजगी जताते नजर आए थे, जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री के कुछ नामचीन लोगों की तारीफ की थी। इस पर उनकी टीम की ओर से स्पष्टीकरण आया कि वो उस वक्त भावनात्मक रूप से टूटे हुए थे। लेकिन ये बात साई राजेश को हजम नहीं हुई और उन्होंने बाबिल पर सहानुभूति का नाटक करने का आरोप लगा दिया।
फिलहाल, बाबिल की ओर से कोई ऑफिशियल जवाब नहीं आया है और साई राजेश भी अब शांत नजर आ रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस के बीच बहस जारी है। ये देखना दिलचस्प होगा कि ये विवाद आगे क्या मोड़ लेता है और क्या बाबिल और साई राजेश एक बार फिर साथ काम करते नजर आएंगे या ये दरार और गहरी हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: Virat Kohli के एक लाइक ने कराया Anveet Kaur का फायदा, इंस्टाग्राम पर बढ़ गए करीब 2 मिलियन फॉलोअर्स
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
49 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines