Babil Khan Latest Look: बाबिल खान (Babil Khan) बॉलीवुड में धीरे-धीरे अपने कदम जमा रहे हैं। वो बेहद शांति से काम कर बिना किसी कंट्रोवर्सी में पड़े अपने पिता की तरह लोगों का दिल जीत रहे हैं। बाबिल को उनकी फिल्मों के लिए खूब सराहा जा रहा है। साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘कला’ (Qala) में बाबिल ने जो काम किया था उसे देख फैंस को यकीन हो चला था कि वो भी अपने बाबा की तरह ही बॉलीवुड पर अपनी छाप छोड़ेंगे। अब सभी का ये दावा यकीन में बदलता जा रहा है। आज सोशल मीडिया पर बाबिल खान का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख सभी लोग इमोशनल हो गए हैं। कुछ लोगों की तो आंखें तक नम हो गई हैं।
इरफान खान की तरह दिखने लगे बाबिल खान
दरअसल, हाल ही में पैपराजी ने बाबिल खान को अपने कैमरे में कैप्चर कर लिया। इस दौरान उनका नया लुक सामने आया है। अब बाबिल का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है। एक्टर ने बियर्ड बढ़ाकर मैच्योर लुक लिया है। अब उनका यही लुक उन्हें चर्चा में ले आया है। हुआ ये कि बाबिल को इस बियर्ड में देखकर फैंस को उनके दिवंगत पिता और एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) की याद आ गई। बाबिल इस लुक में एक दम अपने बाबा की कॉपी लग रहे हैं। एक पल को ये वीडियो देख आपको भी ऐसा लगेगा कि इरफान खान एक बार फिर वापिस लौट आए हैं। अब बाबिल का ये बदला लुक देख हर कोई भावुक हो गया है।
बाबिल का लुक देख फैंस हुए भावुक
ऐसे में उनका वीडियो सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है और लोग इस पर कमेंट कर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। तो चलिए देखते हैं बाबिल को देख अब यूजर्स का क्या कहना है। एक शख्स ने लिखा है, ‘मैच्योर दिख रहे हैं, हमेशा मुस्कुराते रहें।’ तो एक फैन ने कमेंट किया, ‘जैसा बाप वैसा बेटा।’ एक ने लिखा, ‘इमरान इज बैक, भगवान आपको आशीर्वाद दे भाई।’ एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया है, ‘आपके पापा की याद आ गई, चंद्रकांता से जानता हूं।’ तो कोई बोला, ‘उफ्फ इरफान खान।’ एक कमेंट आया, ‘जेरॉक्स कॉपी।’ तो एक यूजर ने भावुक होते हुए कहा, ‘अपना इरफान वापस लौट आया है।’ किसी ने कहा, ‘ओह, इसमें खान सर की छवि दिख रही है…. खान सर अपने पीछे एक रत्न छोड़ गए हैं।’
यह भी पढ़ें: मिर्ची टास्क की कीमत अभी तक चुका रहीं Mannara Chopra, एक्ट्रेस का हाल देख उड़ जाएंगे होश
लोगों ने बाबिल को बताया इरफान की कॉपी
एक यूजर ने कहा है, ‘वाह, उसे अपने पिता का लुक मिल गया।’ एक ने लिखा है, ‘इरफान की कॉपी।’ किसी ने कहा, ‘पापा की तरह दिख रहा है।’ अन्य यूजर का कमेंट आया है, ‘बहुत खूब आप अपने पिता की परछाई की तरह दिखते हैं।’ एक ने तो ये भी कहा है, ‘वो अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।’ बाबिल के एक फैन ने कहा है, ‘महान टैलेंट को संरक्षित किया जाना चाहिए।’ एक यूजर बोला, ‘मिस यू इरफान खान।’ बाबिल का एक प्रशंसक लिखता है, ‘मुझे इस लड़के से प्यार है।’ तो किसी ने उन्हें हिदायत देते हुए लिखा, ‘भाई की क्लास है, पैपराजी से दूर रहना चाहिए।’ एक ने तारीफ करते हुए कहा, ‘ये हैंडसम है।’ तो कोई बोला, ‘इसका एक्टिंग लेवल अप है बाबा।’
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
6 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
8 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
9 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
10 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
11 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines