Baba Siddiqui Murder Case: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेकर पुलिस के सामने बड़ा बयान दिया है। आरोपी ने कहा है कि पहले उनका प्लान सलमान खान को मारने का था। आपको बता दें हाल ही में सलमान खान के शूटिंग सेट पर एक अनजान शख्स भी घुस आया था। आरोपी ने क्या कुछ कहा है, इस रिपोर्ट में जानिए।
आरोपी ने क्या बयान दिया?
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में गिरफ्तार हुए शूटर ने पूछताछ में पुलिस से खुलासा किया है कि वो बाबा सिद्दीकी से पहले सलमान खान को मारना चाहते थे, लेकिन एक्टर की सिक्योरिटी टाइट होने पर प्लान बदल दिया गया था। इंडिया टुडे के हवाले से बताया गया है कि आरोपी पहले सलमान को ही मारना चाहते थे लेकिन उनकी सिक्योरिटी काफी टाइट थी। इसलिए उन्हें अपना पूरा प्लान बदलना पड़ा।
बाबा सिद्दीकी के मर्डर ने चौंकाया
हाल ही में 12 अक्टूबर को मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और इस हत्याकांड ने पूरे देश को चौंका दिया है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए शूटरों ने पुलिस कस्टडी में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिनसे ये सामने आया कि बाबा सिद्दीकी के अलावा बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी इस हमले के निशाने पर थे। हालांकि सलमान खान की कड़ी सुरक्षा के चलते शूटरों को अपनी योजना बदलनी पड़ी और उनका निशाना बाबा सिद्दीकी बन गए।
अनमोल बिश्नोई का हाथ होने की संभावना
इस साजिश के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का हाथ होने की संभावना जताई जा रही है। अनमोल बिश्नोई को पुलिस ने एक अहम आरोपी के तौर पर पहचान की है और हाल ही में उन्हें अमेरिका के कैलिफोर्निया में गिरफ्तार भी किया गया। इसके अलावा शूटरों को ये गुमराह किया गया था कि बाबा सिद्दीकी के दाऊद इब्राहिम से रिश्ते हैं, और उसी के चलते उन्होंने ये हत्या की योजना बनाई थी। हालांकि जांच में ये आरोप पूरी तरह से निराधार पाए गए। शूटरों ने ये स्वीकार किया कि उन्हें झूठा बताया गया था और इस वजह से उन्होंने हत्या की योजना बनाई थी।
मुंबई पुलिस की जांच
वहीं बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने हत्या के संबंध में एक अलग एंगल से भी जांच की बात की है। उन्होंने कहा कि इस हत्या का संबंध स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी के विवाद से हो सकता है, लेकिन पुलिस को इस बात को साबित करने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में और अधिक संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। बाबा सिद्दीकी की हत्या से जुड़ी साजिश का रहस्य धीरे-धीरे खुल रहे हैं और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब तक बाकी साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक ये कहना मुश्किल होगा कि हत्या का असल मकसद क्या था। अब देखना ये है कि मुंबई पुलिस आगे की जांच में इस हत्या के काले राज को पूरी तरह से बेनकाब कर पाती है या नहीं।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Review: फिल्म नहीं सिनेमा का त्योहार है ‘पुष्पा’, लेकिन इस मामले ने कर दिया निराश!
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
43 mins agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
4 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
4 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
5 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
6 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
7 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
7 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
8 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines