Baba Siddiqui Murder: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की पिछले साल 2024 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग और जाने-माने दिग्गज तक हैरान रह गए थे। अब बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। उनकी हत्या करने वाले शूटर ने कबूल लिया है कि कांग्रेस नेता को मारने के लिए साजिश रची गई थी। पुलिस पूछताछ में उसने अनमोल बिश्नोई का नाम लिया और बताया कि बिश्नोई ने बाबा सिद्दीकी की हत्या क्यों करवाई थी? बता दें कि पुलिस ने इस मामले में अब तक 25 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या के पीछे की वजह क्या?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने दाऊद इब्राहिम से कनेक्शन और 1993 में हुए मुंबई धमाकों में संलिप्तता की वजह से बाबा सिद्दीकी की हत्या करने का प्लान बनाया था। उसने शूटर शिवकुमार गौतम को आदेश दिया था कि वह बाबा सिद्दिकी की हत्या कर दे। इस बात का खुलासा आरोपी शूटर ने पुलिस को दिए इकबालिया बयान में किया है।
यह भी पढ़ें: Chhaava की रिलीज पर खतरा देख क्या बोले डायरेक्टर? क्या हटेगा आपत्तिजनक सीन
15 लाख देने का किया था वादा
बता दें कि आरोपी शूटर शिवकुमार गौतम का इकबालिया बयान बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को हुई हत्या मामले में दायर आरोपपत्र का एक हिस्सा है। आरोपी ने पुलिस के सामने दावा किया कि उसे बाबा सिद्दीकी या फिर उनके बेटे जीशान सिद्दीकी को जान से मारने के लिए कहा गया था। हत्या के बदले में उसे 15 लाख रुपये देने का वादा किया गया था।
कबाड़ एकत्र करता था आरोपी शूटर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी शूटर ने पुलिस को बताया है कि वह पुणे में कबाड़ एकत्र करने का काम करता था। इस सामान को वह सह-आरोपी हरीश कुमार कश्यप को बेचता था। शूटर ने बताया कि कबाड़ की दुकान को कश्यप ही संचालित करता था और उसी ने उसके रहने के लिए इंतजाम किया था। इस दौरान शूटर की पहचान प्रवीण लोनकर और उसके भाई से हुई थी।
गौरतलब है कि 12 अक्टूबर, 2025 को 3 हमलावरों ने मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनकी मौत के बाद पुलिस ने अब तक 25 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
43 mins agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
1 hr agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 hr ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
20 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
21 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
21 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines