Baba Siddique Murder, Zeeshan Siddique: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से हर कोई बेहद दुखी है। बीती शाम बाबा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान तमाम सितारे बाबा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे। बाबा को अंतिम विदाई देते हुए उनके बेटे जीशान बेसुध नजर आए। सोशल मीडिया पर जीशान के तमाम वीडियो मौजूद हैं, जिनमें उनकी हालत देखकर किसी का भी दिल भर आएगा।
फूट-फूटकर रोए जीशान
हर बच्चे का सपना होता है कि वो अपने माता-पिता के साथ लंबे समय तक रहे, लेकिन माता-पिता को खोने का गम क्या होता है ये वही जान सकता है जिसके ऊपर ये पहाड़ टूटा हो। बाबा की हत्या ने जीशान का भी हाल कुछ ऐसा ही कर दिया। बाबा की अंतिम में जीशान फूट-फूटकर रोए और बेसुध नजर आए। जीशान को रोते देख शायद ही कोई ऐसा होगा जो खुद पर कंट्रोल कर पाए। पिता को खोने का गम क्या होता है ये सिर्फ इस वक्त जीशान ही समझ सकते हैं।
जीशान को देख आसमान भी नहीं रोक पाया अपने आंसू
कोई भी जीशान के दर्द का अंदाजा नहीं लगा सकता। जीशान के साथ बाबा की अंतिम विदाई पर आसमान भी रो रहा था। भारी बारिश में भी जीशान के आंसू नहीं रुक रहे थे और वो बार-बार खुद को संभालते नजर आए, लेकिन उनकी हालत बेहद खराब थी। पिता की मौत से टूटे जीशान को सोशल मीडिया यूजर्स हिम्मत बंधाते नजर आए।
यूजर्स ने दी जीशान को हिम्मत
एक यूजर ने जीशान का हाल देखकर लिखा कि ये बहुत दर्दनाक है, हिम्मत रखो जीशान। दूसरे यूजर ने लिखा कि हम जानते हैं कि ये कोई छोटा दर्द नहीं है, लेकिन आपको अपने परिवार के लिए हिम्मत रखनी होगी। तीसरे यूजर ने लिखा कि सिर्फ एक बेटा ही पिता की मौत का दर्द जान सकता है। एक और यूजर ने लिखा कि जीशान खुद को संभालो। इस तरह यूजर कमेंट्स करके जीशान की हिम्मत बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
गौरतलब है कि शनिवार की रात बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग कर उनका मर्डर कर दिया गया। इस मर्डर ने पूरी राजनीतिक और फिल्म इंडस्ट्री को अंदर तक हिला दिया। बाबा की मौत पर कुछ लोग तो अभी भी भरोसा नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन सच यही है कि बाबा सिद्दीकी अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है।इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही सिद्दीकी का मर्डर किया है। हालांकि पुलिस इस पोस्ट की जांच कर रही हैं। News24 इस तरह के किसी भी पोस्ट को लेकर कोई दावा नहीं करता है और ना ही इसकी जिम्मेदारी लेता है।
यह भी पढ़ें- Baba Siddique Murder: फोन करके बेटे को वापस ऑफिस बुलाया, 4 नहीं मर्डर में शामिल थे 10-15 लोग
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
29 mins ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 hr agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
2 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
6 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
7 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
7 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
7 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines