Baba Siddique Murder: अपने अजीज दोस्त को आखिरी विदाई देने क्यों नहीं आए Shah Rukh Khan? रिवील हुई बड़ी वजह

Baba Siddique Murder: एनसीपी अजित पवार गुट के नेता और मुंबई में पूर्व कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पूरा बॉलीवुड बाबा के परिवार के दुख में नजर आया, लेकिन इस दौरान कहीं भी शाहरुख खान को नहीं देखा गया।

Shah Rukh Khan, Baba Siddique

Shah Rukh Khan, Baba Siddique

विज्ञापन

Baba Siddique Murder: एनसीपी अजित पवार गुट के नेता और मुंबई में पूर्व कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पूरे देश में माहौल गरमाया हुआ है। हर कोई इस मर्डर मिस्ट्री पर चर्चा करता नजर आ जाता है। बाबा को अंतिम विदाई देने के लिए तमाम बड़े सितारे आए, लेकिन बाबा के मर्डर से लेकर उन्हें अंतिम विदाई देने तक शाहरुख खान कहीं नजर नहीं आए। ऐसे में किंग खान के फैंस भी हैरान है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि शाहरुख खान ने बाबा के निधन पर एक शब्द भी नहीं कहा? हालांकि इसकी अब बड़ी वजह सामने आई है?

क्यों नहीं आए शाहरुख खान?

timesnownews की रिपोर्ट की मानें तो कहा जा रहा है कि शाहरुख खान इस पूरे मामले से दूरी बनाए रखना चाहते हैं। गौरतलब है कि सलमान खान की तरह ही शाहरुख खान भी बाबा सिद्दीकी के बेहद करीबी हैं। ऐसे में बाबा के निधन पर किंग खान का चुप रहना लोगों को हजम नहीं हो रहा है। वहीं, अब यही कहा जा रहा है कि शाहरुख खान किसी राजनीतिक पचड़े में नहीं पड़ना चाहते हैं और इसलिए इस मामले से दूरी बनाए हुए हैं।

Advertisment

बाबा को अंतिम विदाई देने भी नहीं आए थे शाहरुख

एक सूत्र ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शाहरुख खान, बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सुरक्षा को देखते हुए इसमें शामिल नहीं हुए। इस दौरान सलमान खान को भी सुरक्षा की वजह से ही बाबा की अंतिम विदाई में नहीं देखा गया। बाबा सिद्दीकी, शाहरुख खान के करीबी दोस्त थे। बाबा की अंतिम विदाई के दौरान हर किसी की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।

12 अक्टूबर को हुई थी बाबा की हत्या

गौरतलब है कि बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को सरेआम हत्या कर दी गई थी। इस दौरान तमाम बॉलीवुड सितारों को बाबा के घर जाते और उनकी अंतिम विदाई में शामिल होते देखा गया, लेकिन शाहरुख खान इस दौरान कहीं नजर नहीं आए, तो लोगों के मन में कई सवाल आए। हालांकि इस घटना के दौरान शाहरुख खान मुंबई में मौजूद थे या नहीं इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ