Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी की जिस तरह से हत्या की गई वो देखकर उनके बेटे जीशान सिद्दीकी बुरी तरह से टूट गए हैं। जीशान सिद्दीकी को अपने पिता के जनाजे पर फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया था। बारिश में अपनी सुध-बुध गवा के जीशान सिद्दीकी बिलख-बिलख कर रो रहे थे। उस दौरान उनकी हालत देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई थीं। पिता को खोकर जीशान का जो हाल था वो लोगों से भी देखा नहीं गया। वहीं, अब बाबा सिद्दीकी का जनाजा उठने के बाद उनके बेटे पहली बार नजर आए हैं।
जामा मस्जिद जाते दिखे जीशान सिद्दीकी
जीशान सिद्दीकी के सोशल मीडिया पर अब कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। उन्हें आज बांद्रा के जामा मस्जिद में जाते हुए देखा गया है। दरअसल, बाबा सिद्दीकी की प्रेयर मीट थी जिसके बाद जीशान जामा मस्जिद पहुंचे। पिता के निधन के बाद वो सभी रस्में निभा रहे हैं और लगता है जामा मस्जिद भी वो उनकी रूह की शांति की प्रार्थना करने ही पहुंचे हैं। आपको बता दें, अभी यही कहा जा रहा है कि बाबा सिद्दीकी की तरह ही उनके बेटे को भी खतरा है।
जीशान सिद्दीकी के आस-पास दिखे पुलिस का कड़ा पहरा
यानी जीशान सिद्दीकी भी गैंगस्टर्स के निशाने पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि बाबा सिद्दीकी के साथ-साथ उनके बेटे जीशान सिद्दीकी का कत्ल भी प्लान का हिस्सा था। हालांकि, वो इस घटना के दौरान वहां मौजूद नहीं थे तो उन की जान बच गई। अब इस वारदात के बाद जीशान सिद्दीकी को लेकर पुलिस बेहद एहतियात बरत रही है। ऐसे में अब जीशान की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। जब जीशान ने घर के बाहर कदम रखे तो उन्हें टाइट सिक्योरिटी दी गई। वायरल वीडियो में जीशान सिद्दीकी पुलिस की कड़ी सिक्योरिटी के बीच नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Baba Siddique के मरने से पहले क्या थे आखिरी शब्द? शूटर उठा रहे थे फ्री शरबत का लुत्फ
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बेटे के चेहरे पर छाई मायूसी
जीशान सिद्दीकी पर मंडरा रहे खतरे के बाद उनके आस-पास इतना पहरा लगाया गया है कि कोई चाह कर भी उनका बाल भी बांका नहीं कर पाएगा। कड़ी सिक्योरिटी के साथ ही जीशान सिद्दीकी कुरानख्वानी के लिए बड़ी जामा मस्जिद आए और वहां से रवाना हुए हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर मायूसी और दर्द नजर आया जो एक पिता को खोना का है। अभी जीशान के जख्म गहरे हैं और वो उनके हाव-भाव में साफ दिख रहा है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 mins ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
14 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
18 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
18 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
19 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
20 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
20 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines