Baba Siddique Call Salman Khan Friend Before Death: सलमान खान (Salman Khan) के दोस्त और NCP नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की हत्या 12 अक्टूबर को की गई थी। उनकी मौत के बाद पूरे देश में हलचल मच गई थी। वो न सिर्फ एक नेता थे, बल्कि उनका बॉलीवुड कनेक्शन भी तगड़ा था। हर साल ईद के मौके पर उनके द्वारा दी जाने वाली इफ्तार पार्टी में पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ता था। ऐसे में उनकी मौत पर भी मनोरंजन जगत में मातम सा पसर गया था, वहीं सलमान खान का तो हाल बुरा था। दोनों की दोस्ती तगड़ी वाली थी, अक्सर बाबा और सलमान को साथ में देखा जाता था। अब हाल ही में भाईजान के करीबी दोस्त ने बताया है कि मरने से एक दिन पहले बाबा ने उन्हें फोन किया था।
मरने से एक दिन पहले बाबा का आया था फोन
बाबा सिद्दीकी की मौत को एक महीना होने वाला है, लेकिन अभी भी लोगों के दिलों में जख्म हरा है। हाल ही में सिद्धार्थ कनन के दोस्त और शिवसेना के युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं। उनसे बाबा सिद्दीकी संग संबंध के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वो बहुत अच्छे इंसान थे। मरने से एक दिन पहले रात में उनका फोन मेरे पास आया था। उन्होंने मुझे एक नहीं बल्कि दो बार फोन किया था, लेकिन मैं सो गया था तो उठा नहीं पाया। राहुल ने कहा कि इस बात का उन्हें जिंदगी भर अफसोस रहेगा कि वो क्या कहने वाले थे जो रात को डेढ़ बजे फोन किया।
यह भी पढ़ें: Amrapali को ‘अर्धांगिनी’ कहने पर फंसे Nirahua! बताई शादी की सच्चाई?
सबकी मदद करते थे बाबा
राहुल ने बताया कि वो और बाबा सिद्दीकी एक ही कॉलेज से पास आउट थे। ऐसे में जब भी किसी भी चीज की जरूरत होती थी तो वो सबसे पहले मदद के लिए आगे आते थे। इसके अलावा किसी के भी बच्चे का एडमिशन नहीं होता था तो वो बाबा के पास आता था। बाबा न सिर्फ बच्चे का स्कूल या कॉलेज में एडमिशन करवाते थे, बल्कि एक हफ्ते बाद उसकी फीस भी भरवा देते थे।
मरने से तीन दिन पहले बाबा से मिले थे राहुल
राहुल ने बताया कि वो बाबा के मरने से तीन दिन पहले उनसे मिले थे। बाबा ने अपने बेटे जीशान के करियर और इलेक्शन के बारे में उनसे बात की। उन्होंने कहा कि बाबा ने उन्हें हर कदम पर हेल्प की। मिलने के बाद उन्होंने एक घंटा फोन पर भी बात की। वो सिर्फ जीशान के लिए चिंता में रहते थे।
यह भी पढ़ें: Ajay Devgn की ऑन स्क्रीन पत्नी, ‘रोड’ में हुई बोल्ड, नहीं मिली सही ‘कंपनी’, अब जी रहीं गुमनामी की जिंदगी
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
12 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
17 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
17 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
18 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
19 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
20 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines