Baba Siddique Funeral: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद सलमान खान बुरी तरह से दुखी हैं। भाईजान के चेहरे पर बाबा के जाने का गम साफ नजर आ रहा है। जैसे ही सिद्दीकी को गोली लगने की खबर सलमान को मिली, तो भाईजान तुरंत उनसे मिलने के लिए जाना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए सलमान को पुलिस ने घर पर रहने की ही सलाह दी। हालांकि सलमान खुद को नहीं रोक सके और वो बाबा के परिवार से मिलने के लिए देर रात ही निकल गए। इस दौरान सलमान कड़ी सुरक्षा के बीच नजर आए, लेकिन कई लोगों ने फिर भी ये सवाल खड़ा कर दिया कि अगर सलमान, बाबा के परिवार का दुख बांटने के लिए गए थे, तो फिर बाबा की आखिरी विदाई यानी ‘नमाज-ए-जनाजा’ में क्यों शामिल नहीं हुए?
क्यों शामिल नहीं हुए सलमान खान?
गौरतलब है कि जबसे बाबा की हत्या हुई है, तबसे ही सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घटना के बाद खान परिवार की ओर से भी किसी को घर ना आने की अपील की गई है। सलमान खान, बाबा के ‘नमाज-ए-जनाजा’ में सुरक्षा कारणों की वजह से शामिल नहीं हो सके। जी हां, बाबा के ‘नमाज-ए-जनाजा’ के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। ऐसे में कोई अनहोनी ना हो जाए, इसलिए सलमान खान ने बाबा के ‘नमाज-ए-जनाजा’ में शामिल ना होने का ही फैसला लिया।
खान परिवार आया बाबा के परिवार से मिलने
भले ही सलमान खान और उनका परिवार बाबा सिद्दीकी की ‘नमाज-ए-जनाजा’ में शामिल नहीं हुआ, लेकिन सलमान खान के अलावा पूरा खान परिवार बाबा की हत्या के बाद उनकी फैमिली से मिलने जरूर गया था। इस दौरान सलमान खान के साथ उनका बॉडीगॉर्ड शेरा भी नजर आया। सलमान की सुरक्षा को देखते हुए कड़ी सिक्योरिटी का इंतजाम भी किया गया था। इस दौरान शेरा पहले सलमान के आगे थे और माहौल को देखने के बाद ही उन्होंने सलमान को कार में बिठाया।
पुलिस कर रही मामले की जांच
गौरतलब है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से माहौल बेहद गरम हो गया है और इस मामले में तमाम तरह की बातें सामने आ रही हैं। हालांकि पुलिस इस मामले की तेजी से जांच कर रही है और तीन आरोपियों को इस मामले में अरेस्ट किया जा चुका है। हालांकि बाकी के आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। गौरतलब है कि इस दौरान शाहरुख खान को भी नहीं देखा गया।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: पहले हफ्ते टॉप 5 पसंदीदा कंटेस्टेंट कौन? पहला और पांचवा नाम चौंकाएगा
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
6 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
9 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
10 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
11 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
12 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines