Dev Joshi Wedding: पॉपुलर एक्टर देव जोशी अपनी पर्सनल लाइफ के चलते लाइमलाइट में बने हुए हैं। देव जोशी टीवी के सबसे पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट रहे हैं। उन्होंने बचपन में ही अपनी एक्टिंग से सभी के दिल जीत लिए थे। वहीं, अब वो इतने बड़े हो चुके हैं कि देव ने शादी रचा ली। देव जोशी ने गर्लफ्रेंड आरती के साथ 25 फरवरी 2025 को परिवार की मौजूदगी में शादी की है। अब कपल की वेडिंग फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
एक्टर देव जोशी ने गर्लफ्रेंड संग की शादी
कपल ने नेपाल में इंटिमेट वेडिंग की है और अब सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट करते हुए रिवील किया है कि ये दोनों अब से पति-पत्नी हैं। आपको बता दें, शादी से पहले दोनों एक-दूसरे को डेट भी कर चुके हैं। अब ये दोनों फाइनली मैरिड हैं। कपल ने कोलैबोरेशन पोस्ट शेयर कर अपनी वेडिंग फोटोज पोस्ट की हैं। तस्वीरों की बात करें तो देव जोशी की शादी की फोटोज बेहद क्यूट हैं और इनसे अपनी नजरें हटा पाना नामुमकिन है।
देव जोशी और आरती की वेडिंग फोटोज से नहीं हटेंगी नजरें
दूल्हे राजा जहां क्रीम कलर की शेरवानी में हैंडसम लग रहे हैं, तो दुल्हन भी पिंक शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही है। दुल्हन का मेकअप हो या ज्वेलरी, सब कुछ बेहद मिनिमल है। इनके वेडिंग लुक में सिम्पलिसिटी झलक रही है। सबसे ज्यादा फोकस में अगर कुछ है तो वो है न्यूली मैरिड कपल की स्माइल जो रुकने का नाम नहीं ले रही। शादी का ग्लो दूल्हा-दुल्हन के चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। दोनों ही शादी में मुस्कुराते हुए बेहद प्यारे लग रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Baghban एक्टर Aman Yatan Verma और Vandana Lalwani के रिश्ते में आई दरार, 9 साल बाद होगा तलाक?
‘बाल वीर’ से मिली थी पॉपुलैरिटी
अपनी वेडिंग फोटोज शेयर करते हुए देव जोशी ने लिखा है, ‘मैं तुझसे और तू मुझसे।’ अब फैंस कपल की शादी की बधाई दे रहे हैं और अपना आशीर्वाद भी। आपको बता दें, देव जोशी शो ‘बाल वीर’ (Baalveer) से घर-घर में मशहूर हुए थे। इसके अलावा उन्होंने ‘महिमा शनिदेव की’ (Mahima Shani Dev Ki), ‘हमारी देवरानी’ (Hamari Devrani), ‘चंद्रशेखर’ (Chandrashekhar) और ‘बालवीर रिटर्न्स (Baalveer Returns) जैसे शोज में काम किया है।
संबंधित खबरें
भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
6 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 hr ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 hr agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
20 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
22 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines