Baahubali The Epic Run Time: डायरेक्टर एस एस राजामौली की एक्शन एंटरटेनर फिल्म ‘बाहुबली’ के दोनों सीक्वल को मिलाकर एक पार्ट बनाया जा रहा है, जिसका टाइटल ‘बाहुबली द एपिक’ है. ‘बाहुबली’ के दोनों सीक्वल में प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने लीड रोल प्ले किया था. इसमें उनके साथ राणा दग्गुबाती समेत राम्या कृष्णन जैसे स्टार्स ने अहम रोल प्ले किया था. दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर नई कीर्तिमान स्थापित किए थे. ऐसे में इनके बॉक्स ऑफिस को देखते हुए अब मेकर्स ने दोनों का एक वर्जन बनाने का फैसला किया, जिसके पोस्ट प्रोडक्शन का लगभग काम पूरा हो चुका है. ऐसे में अब इसके रन टाइम के साथ ही रिलीज डेट का भी ऐलान हो चुका है. चलिए बताते हैं इसके बारे में…
एस.एस . राजामौली की बड़ी फिल्म ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली: द कंक्लूजन’ ने भारत में फिल्म बनाने के तरीके को ही बदल दिया. भारतीय सिनेमा को दुनिया भर में पहचान दिलाई. एस एस राजामौली के विजन की देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में तारीफ की गई. उन्होंने अपनी बेहतरीन फिल्मों के जरिए एक नया स्टैंडर्ड सेट किया. अब इस विरासत को सेलिब्रेट करने के लिए मेकर ‘बाहुबली द एपिक’ लेकर आ रहे हैं, जो इस टाइमलेस कहानी का री-एडिटेड और रीमास्टर वर्जन है.
यह भी पढ़ें: धोखाधड़ी केस में शिल्पा शेट्टी को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका, कहा- ‘विदेश जाना है तो 60 करोड़ जमा कराएं’
कितना होगा ‘बाहुबली द एपिक’ का रन टाइम?
बहरहाल, अगर राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली द एपिक’ की रिलीज और रन टाइम की बात की जाए तो इसके लिए और ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा. फिल्म के रन टाइम को लेकर बताया जा रहा है कि ये 3 घंटे 40 मिनट का होगा. दिलचस्प बात यह है कि यह रनटाइम ‘पुष्पा: द रूल’ के रीलोडेड वर्जन से भी कम है. भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब पहली बार किसी एक फिल्म के दो सीक्वल को एक साथ लाया जा रहा है, जिसमें शानदार वीएफएक्स के साथ ही विजुअल इफेक्ट्स देखने के लिए मिलने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: 5 साल की उम्र में पहली जॉब, लीक से हटकर निभाए रोल; 40 में भी सिंगल हैं Jolly LLB 2 की ‘हिना’
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
अब अगर ‘बाहुबली: द एपिक’ की रिलीज की बात की जाए तो इसे 31 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसे आईमैक्स, 4डीएक्स, डी-बॉक्स, डॉल्बी सिनेमा, और ईपीआईक्यू सहित कई प्रीमियम फॉर्मेट में देखा जा सकता है. इस फिल्म को तेलुगु, तमिल, हिंदी और मलयालम जैसी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: ‘एक औरत की सनक देखेगा…’, हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की जुनूनी लव स्टोरी
संबंधित खबरें
भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
6 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 hr ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 hr agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
20 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
21 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines