Baahubali The Epic Vs The Taj Story Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बाहुबली द एपिक’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ‘बाहुबली 1’ और ‘बाहुबली 2’ को जोड़कर मेकर्स ने ‘बाहुबली द एपिक’ बनाई है जिसे ऑडियंस ने पहले दिन खूब सारा प्यार दिया. एस एस राजामौली की इस फिल्म ने पहले ही दिन साबित कर दिखाया कि आज भी ऑडियंस को इस फिल्म का उतना ही क्रेज है. वहीं प्रभास की इस फिल्म के साथ-साथ सिनेमाघरों में परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’ ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी है. चलिए जानते हैं पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने अपनी धाक जमाई है?
‘बाहुबली द एपिक’ का कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार प्रभास और अनुष्का शेट्टी की ‘बाहुबली द एपिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की. मूवी ने पहले दिन 9.25 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म के रिव्यू काफी अच्छे आ रहे हैं. मेकर्स ने जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था, तभी से इस फिल्म को लेकर ऑडियंस में काफी बज बना हुआ था. बता दें ‘बाहुबली द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली द कन्क्लूजन’ की कहानी को जोड़कर मेकर्स ने ‘बाहुबली द एपिक’ को बनाया है.
यह भी पढ़ें: Thamma ने 11वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, Ek Deewane Ki Deewaniyat का कैसा हाल?
‘द ताज स्टोरी’ ने कितनी की कमाई?
वहीं दूसरी ओर परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’ भी विवादों के बीच सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. हालांकि पहले दिन फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया. बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन मूवी ने 1.04 करोड़ की कमाई की. रिलीज से पहले ही फिल्म पर काफी विवाद छिड़ा हुआ था. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी जहां कुछ लोगों को फिल्म अच्छी लगी तो वहीं कुछ लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं. आंकड़ों के हिसाब से ‘द ताज स्टोरी’ प्रभास की ‘बाहुबली द एपिक’ से काफी पीछे है.
यह भी पढ़ें: Baahubali The Epic: 3 घंटे 40 मिनट का होगा ‘बाहुबली द एपिक’ का रन टाइम, सिनेमाघरों में इस दिन देगी दस्तक
दोनों फिल्मों की कास्ट
‘बाहुबली द एपिक’ की कास्ट की बात करें तो इसमें ‘बाहुबली द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली द कन्क्लूजन’ वाली कास्ट ही नजर आ रही है. प्रभास के साथ-साथ फिल्म में अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, नासिर, सत्यराज और राणा दग्गुबाती लीड रोल में नजर आ रहे हैं. वहीं ‘द ताज स्टोरी’ की कास्ट की बात की जाए तो इसमें परेश रावल के साथ-साथ जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, नमित दास और स्नेहा वाघ मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
21 mins agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 hr ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
2 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
3 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
3 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
22 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines