भारत में ओटीटी का सफर छोटे और सरल कहानियों से शुरू हुआ था, लेकिन समय के साथ इस प्लेटफॉर्म पर बड़े सितारों और बड़े बजट का दबदबा बढ़ने लगा। अब तक कई वेब सीरीज ने फिल्मों को भी भव्यता और लागत में पीछे छोड़ दिया है। लेकिन एक ऐसी वेब सीरीज भी है, जिस पर 300 करोड़ रुपये खर्च हुए, फिर भी ये एक भी एपिसोड लेकर नहीं आ सकी। आखिर कौन सी वेब सीरीज है ये, चलिए आपको बताते हैं।
नेटफ्लिक्स का बड़ा प्रोजेक्ट ‘बाहुबली’
साल 2018 में नेटफ्लिक्स ने एक नई शुरुआत करते हुए ‘बाहुबली’ फिल्म सीरीज के प्रीक्वल की घोषणा की थी। ये वेब सीरीज ‘द राइज ऑफ शिवगामी’, ‘चतुरंग’ और ‘क्वीन ऑफ महिष्मती’ जैसी किताबों पर बेस्ड थी, जिन्हें आनंद नीलकंठन ने लिखा था। इस सीरीज का निर्देशन देव कट्टा और प्रवीण सत्तारू कर रहे थे और शिवगामी की भूमिका मृणाल ठाकुर निभा रही थीं। शुरुआत में इस प्रोजेक्ट का बजट 100 करोड़ रुपये था।
कोरोना ने बिगाड़ा खेल, फिर बदला पूरा कास्ट-क्रू
साल 2020 में महामारी की वजह से शूटिंग पर ब्रेक लग गया। इसके बाद 2021 में खबरें आईं कि नेटफ्लिक्स इस प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू कर रहा है, नए कलाकारों और पूरी नई टीम के साथ। इस बार शिवगामी की भूमिका में वामीका गब्बी को लिया गया और निर्देशक बने कुणाल देशमुख। बजट को और बढ़ाकर 200 करोड़ और जोड़े गए, जिससे कुल लागत 300 करोड़ तक पहुंच गई।
आखिर में रद्दी की टोकरी में गया शो
इतने भारी निवेश के बावजूद, 2022 तक नेटफ्लिक्स को इस प्रोजेक्ट की दिशा को लेकर संशय होने लगा। इसके बाद निर्देशक कुणाल देशमुख ने भी प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया। फिर लंबे समय तक कोई अपडेट नहीं आया और 2024 में ये साफ हो गया कि यह शो अब कभी रिलीज नहीं होगा। दुखद बात ये रही कि पहले सीजन की शूटिंग भी पूरी नहीं हो पाई थी।
फिल्मों से भी ज्यादा महंगा साबित हुआ प्रोजेक्ट
इस सीरीज की लागत 300 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी, जो ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ की 250 करोड़ की लागत से भी अधिक थी। यही नहीं, ये ‘पठान’ और ‘पुष्पा: द राइज’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बजट को भी पीछे छोड़ गई। मगर ये सब व्यर्थ गया क्योंकि दर्शक इसका एक भी एपिसोड नहीं देख सके।
बॉलीवुड और ओटीटी के इतिहास में ये किस्सा एक सबक बन गया है कि सिर्फ बड़े बजट और नामी निर्माता होने से कोई प्रोजेक्ट सफल नहीं हो सकता। योजना, टीमवर्क और एक साफ दिशा के बिना, भले ही करोड़ों रुपये लगा दिए जाएं, सफलता की गारंटी नहीं होती।
यह भी पढ़ें: Ashish Chanchlani ने OTT की दुनिया में मारी एंट्री, वेब सीरीज Ekaki का ऐलान कर शेयर किए पोस्टर
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
5 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
8 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
9 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
10 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
11 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines