Sathyaraj Mother Passed Away : ब्लाकबस्टर फिल्म बाहुबली में कटप्पा का किरदार निभाकर चर्चित हुए टॉलीवुड अभिनेता सत्यराज की मां का निधन हो गया है। सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह 94 साल की थीं। अभिनेता सत्यराज को जब मां नाथम्बल के निधन की सूचना मिली तो वह शूटिंग में व्यस्त थे।

कहां होगा अंतिम संस्कार?

मां के निधन की जानकारी मिलते ही सत्यराज ने फिल्म की शूटिंग रोक दी और वह तुरंत कोयंबटूर के लिए रवाना हो गए। बता दें एक्टर अपनी एक अपकामिंग फिल्म के लिए हैदराबाद में शूटिंग कर रहे थे। खबरों के मुताबिक सत्यराज की माता का अंतिम संस्कार कोयंबटूर में किया जायेगा।

विज्ञापन

कमल हसन ने जताया शोक 

सत्यराज की मां के निधन पर हर कोई शोक जता रहा है। सोशल मीडिया पर शोक जताते हुए एक्टर कमल हसन ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘सत्यराज की मां के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ, उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।’ बता दें कमल हसन के साथ और भी स्टार्स ने दुख जाहिर किया है।

विज्ञापन

सत्यराज ने 240 फिल्मों में किया काम

मालूम हो कि, सत्यराज ने डायरेक्शन की दुनिया में फिल्म ‘विल्लधि विलेन’ से कदम रखा था। फैंस सत्यराज को ‘बाहुबली’ (Bahubali) में ‘कटप्पा’ के रोल के लिए बहुत पसंद करते हैं। बता दें सत्यराज ने अब तक अपने करियर में 240 फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ