Baaghi 4 Vs Lokah World Wide Collection: टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की एक्शन मूवी ‘बागी 4’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं। ओपनिंग डे पर धमाकेदार कमाई करने के बाद से ही मूवी की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ साउथ मूवी ‘लोका: चैप्टर 1- चंद्रा’ बहुत पीछे है। दुल्कर सलमान की ये सुपरहीरो मूवी 13वें दिन भी सिनेमाघरों में छाई हुई है। वहीं इस मूवी ने कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। चलिए आपको भी बताते हैं दोनों मूवीज ने दुनियाभर में कितनी कमाई की है?
यह भी पढ़ें: The Bengal Files की कमाई में उछाल, Baaghi 4 का कैसा हाल?
‘बागी 4’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं पांच दिनों में भारत में टाइगर श्रॉफ की मूवी ने 39.75 करोड़ की कमाई कर ली है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘बागी 4’ ने दुनिया भर में अब तक 49 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि वीकेंड पर मूवी की कमाई में इजाफा देखने को मिल सकता है।
‘लोका: चैप्टर 1- चंद्रा’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वहीं दूसरी ओर ‘लोका: चैप्टर 1- चंद्रा’ को सिनेमाघरों में आए 13 दिन हो गए हैं। मूवी ने 13वें दिन 5.25 करोड़ की कमाई करते हुए ‘बागी 4’ को पीछे छोड़ दिया है। भारत में मूवी ने 13 दिनों में 93.65 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं दुनिया भर में मूवी ने 196 करोड़ की कमाई की है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ‘लोका: चैप्टर 1- चंद्रा’ ‘बागी 4’ से 147 करोड़ पीछे है। मलयालम मूवी ‘लोका’ ने ‘बागी 4’ इंडियन और वर्ल्डवाइड कलेक्शन में धूल चटा दी है।
दोनों मूवीज की कास्ट
दोनों मूवीज की कास्ट की बात करें तो ‘बागी 4’ में टाइगर श्रॉफ के साथ-साथ संजय दत्त, हरनाज संधू, सोनम बाजवा और सुदेश लहरी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त के साथ-साथ हरनाज संधू और सोनम बाजवा ने भी मूवी में जबरदस्त कमाई की है। वहीं दूसरी ओर ‘लोका: चैप्टर 1- चंद्रा’ की कास्ट की बात करें तो कल्याणी प्रियदर्शन, नस्लेन और सैंडी लीड रोल में हैं।
यह भी पढ़ें: Lokah ने Baaghi 4 को बॉक्स ऑफिस पर चटाई धूल, इन मूवीज का भी तोड़ा रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
10 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
11 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
13 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
15 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
16 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines