हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Baaghi 4 या The Bengal Files… तीसरे दिन किसके खाते में आए ज्यादा नोट? जानें लेटेस्ट कलेक्शन

Baaghi 4, The Bengal Files Box Office Collection Day 3: टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’ और विवेक अग्रिहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ छूट रही है। दोनों फिल्मों का लेटेस्ट कलेक्शन आ गया है।

विज्ञापन
Baaghi 4 और The Bengal Files का कलेक्शन। image credit- social media

Baaghi 4, The Bengal Files Box Office Collection Day 3: टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’ और विवेक अग्रिहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। दोनों फिल्मों की पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर टक्कर हुई थी। इनके क्लैश का असर इनकी कमाई पर भी देखने को मिला है। इस बीच इन दोनों फिल्मों की कमाई के तीसरे दिन के आंकड़े आ गए हैं। आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया है?

फिल्म ‘बागी 4’ का कलेक्शन

Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ‘बागी 4’ ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी पहले संडे को 10.00 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 2.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। दोनों ही फिल्मों की कमाई के ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव हो सकता है। इसी के साथ इनकी टोटल कमाई भी सामने आ गई है। ‘बागी 4’ ने संडे को ज्यादा कमाई की है और ठीक कलेक्शन रहा है।

‘द बंगाल फाइल्स’ की कमाई

इन दोनों फिल्मों की टोटल कमाई की बात करें तो फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ ने चार दिन में 6.65 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं, ‘बागी 4’ ने चार दिन में 31.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है। गौरतलब है कि दोनों ही फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास शुरुआत नहीं हो सकी। हालांकि, वीकेंड से उम्मीद थी कि ये फिल्में वीकेंड पर कुछ अच्छा कलेक्शन कर सकती है, लेकिन इनका वीकेंड का कलेक्शन भी निराश ही कर रहा है।

‘वॉर 2’ और ‘कुली’

गौरतलब है कि फिल्म ‘बागी 4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ के पहले बॉक्स ऑफिस पर ‘परम सुंदरी’ अपना जलवा दिखा रही थी। इस फिल्म के पहले टिकट खिड़की पर ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ जैसी फिल्मों ने अपनी पकड़ बना रखी थी। वहीं, इन दोनों फिल्मों के पहले बॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’ का जलवा बरकरार था। इन सभी फिल्मों ने अच्छी कमाई की है, लेकिन ‘बागी 4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ का हाल बुरा नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें- Hritik Roshan की हीरोइन फिल्मों में करना चाहती हैं कमबैक, काम को तरस रही ये एक्ट्रेस

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें