Baaghi 4, The Bengal Files Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’ और विवेक अग्रिहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ अपना जलवा दिखा रही हैं। दोनों फिल्में एक साथ रिलीज हुई थी और दोनों ने टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ बना रखी है। हालांकि, इनकी पकड़ पहले दिन से ही ढीली रही, जो अब छूटती जा रही है। इस बीच इन दोनों फिल्मों की कमाई के चौथे दिन के आंकड़े आ गए हैं। आइए जानते हैं कि इन फिल्मों ने अपनी रिलीज के चौथे दिन कितना कलेक्शन किया है?
फिल्म ‘बागी 4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’
Sacnilk.com की मानें तो फिल्म ‘बागी 4’ ने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को 3.46 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो इसकी संडे की कमाई से बहुत कम है। इसी के साथ फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ ने अपनी रिलीज के चौथे दिन सिर्फ 0.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। मंडे टेस्ट में इन दोनों ही फिल्मों का बेहद बुरा हाल हुआ है और फेल हो गई हैं। इनकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है।
दोनों फिल्मों की टोटल कमाई
इसी के साथ अगर इनकी टोटल कमाई की बात करें तो फिल्म ‘बागी 4’ ने चार दिन में 34.71 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के खाते में चार दिन में सिर्फ 7.6 करोड़ रुपये आए हैं। दोनों ही फिल्में टिकट खिड़की पर उस तरह से परफॉर्म नहीं कर पाई, जैसी इनसे उम्मीदें की गई थी। हालांकि, दोनों की पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर टक्कर भी हुई, तो इसका असर भी इनकी कमाई पर देखने को मिल रहा है।
‘वॉर 2’ और ‘कुली’
गौरतलब है कि फिल्म ‘बागी 4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ के पहले टिकट खिड़की पर कई फिल्मों ने अपना जलवा दिखाया है। इस लिस्ट में हालिया रिलीज फिल्म ‘परम सुंदरी’ के अलावा ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ है। इन फिल्मों के पहले बॉक्स ऑफिस पर अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ अपना कमाल दिखा चुकी है।
यह भी पढ़ें- ‘किसी ने तवायफ, तो किसी ने निभाया ये किरदार…’, बॉलीवुड में काम करते हैं नेपाली स्टार्स
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
12 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
13 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
15 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
17 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
18 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
18 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines