Baaghi 4 Teaser: इस बार ‘बागी’ का खेल सिर्फ घूंसे और गोलियों तक सीमित नहीं है। इस बार वार होगा आंखों से… ‘बागी 4’ (Baaghi 4) के टीजर ने साफ कर दिया है कि इस बार कहानी में धमाके से पहले खामोशी होगी और खामोशी में छुपा होगा जानलेवा वायलेंस। स्क्रीन पर उतरते ही संजय दत्त, टाइगर श्रॉफ, सोनम बाजवा और हरनाज संधू के तेवर ऐसे हैं कि आपकी नब्ज तेज कर देंगे। आइए जानते हैं कि किसके एक्शन में कितना थ्रिल है?
स्टार्स के लुक बेहद किलर
संजय दत्त
लंबी, घनी दाढ़ी और बिखरे बालों के साथ संजू बाबा की एंट्री बिल्कुल साइलेंट लेकिन जानलेवा है। उनकी आंखों में ऐसा सन्नाटा है कि जैसे कोई तूफान छुपा हो। हल्की मुस्कान और सिगार जलाने का हक्का-बक्का कर देने वाला अंदाज ऐसा है कि आपके दिल की धड़कनें तेज हो जाएंगी। वो ना सिर्फ बातों से बल्कि नजरों से भी डराने वाले हैं। यही वजह है कि उनकी मौजूदगी से पूरे टीजर में एक खौफ-सा छाया रहता है।
टाइगर श्रॉफ
टाइगर का Ronnie इस बार कोई मासूम बागी नहीं बल्कि एक सच्चा शिकारी नजर आता है। चेहरे पर जख्म, पसीने में भीगे जबड़े और ऐसी नजर जो सीधे दिल को घोंपती है। उनकी बॉडी लैंग्वेज कह रही है कि अब कोई माफी नहीं और जो हथियार वो यूज करते दिखे, वो खतरनाक हथियार नहीं बल्कि जानलेवा औजार हैं, जिनसे वह खेलते नहीं बल्कि जान लेते हैं। एक्शन सीक्वेंस से पहले उनके इशारों में एक कड़कपन है, जो इस बार कहानी को और भी खतरनाक बना देगा।
सोनम बाजवा
ब्लैक स्पैगेटी ड्रेस में सोनम की एंट्री ऐसी है जैसे कोई खूनी परी। उनके हाथों में चाकू ठहरता नहीं, चल पड़ता है। साथ ही उनकी तेज और घातक निगाहें सीधे दुश्मनों के दिल में वार करती हैं। उनकी हल्की सी भौं का उठना और डेंजरस लुक देना, जिससे साफ पता चलता है कि वो इस जंग में कोई मामूली कैरेक्टर नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती के साथ-साथ जानलेवा ताकत हैं।
हरनाज संधू
मिस यूनिवर्स की चमक इस बार पूरी तरह बदल गई है। हरनाज अब मिस डेंजरस बनकर उभरी हैं। सफेद वेडिंग गाउन में वो चाकू चलाती हैं जैसे बचपन से यही हुनर हो। उनकी शांत लेकिन चुभने वाली निगाहें बताती हैं कि उनकी लड़ाई में आवाज की नहीं बल्कि सन्नाटे की ताकत है। वो जब भी स्क्रीन पर आती हैं, माहौल ऐसा बन जाता है जैसे कोई खतरनाक तूफान आने वाला हो।
‘बागी 4’ का टीजर
‘बागी 4’ का टीजर साफ करता है कि इस बार एक्शन सिर्फ स्टंट और डायलॉग तक सीमित नहीं रहेगा, क्योंकि हीरो भी विलेन कि तरह आशिकी करने वाला है और जब ये चारों जबरदस्त एक्शन मोड़ में आएंगे, तो समझिए कि बॉक्स ऑफिस पर तूफान जरूर आएगा।
यह भी पढ़ें- Kamal Haasan को मिली गला काटने की धमकी, किसने और क्यों दी?
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
8 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
9 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
10 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
11 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
14 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
15 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
16 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
18 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
19 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines