हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shoaib Malik ही नहीं बी-टाउन के इन सितारों ने भी दिया पत्नी को धोखा? लिस्ट में बड़े नाम शामिल

B-Town stars cheated on his wife, Shoaib Malik: शोएब मलिक ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के भी कई सितारों ने अपनी पत्नी को धोखा दिया।

विज्ञापन
बी-टाउन के इन सितारों ने भी दिया पत्नी को धोखा? फोटो आभार- सोशल मीडिया

B-Town stars cheated on his wife, Shoaib Malik: बीते दिन से पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और एक्ट्रेस सना जावेद अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कपल पर आरोप है कि दोनों ने अपनी पुरानी शादी से तलाक लिए बिना ही निकाह कर लिया, जिसकी वजह से दोनों को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि अभी तक किसी ने भी अपनी तलाक को लेकर कुछ नहीं कहा है। ऐसे में लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। इस बीच हम आपको बता रहे हैं कि ना सिर्फ शोएब मलिक बल्कि बी-टाउन के कई सितारों पर भी अपनी पत्नी को धोखा देने का आरोप है। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है?

यह भी पढ़ें- Sania Mirza की तरह Sana Javed की जड़ें भी भारत में, Shoaib Malik से कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?

विज्ञापन

पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही दूसरे पत्नी घर ले आए ये सेलेब्स

1. धर्मेन्द्र

इस लिस्ट में पहले नंबर पर ही-मैन धर्मेन्द्र का नाम शामिल है। जी हां, धर्मेन्द्र ने अपनी पहली बीवी प्रकाश कौर के रहते ही हेमा मालिनी संग शादी कर ली थी, जिससे हर कोई हैरान रह गया था। साल 1954 में धर्मेन्द्र ने पहली शादी प्रकाश कौर से की थी, जिनसे उन्हें चार बच्चे हैं। इसके बाद साल 1980 में धर्मेन्द्र ने हेमा से शादी कर ली। बता दें कि हेमा से शादी करते समय धर्मेन्द्र ने पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया था।

2. सलीम खान

सलमान खान के पिता सलीम खान ने भी दो शादियां की हैं। सलीम की पहली शादी सुशीला चरक से हुई थी। शादी के बाद सुशीला ने अपना नाम सलमा खान रख लिया और सलीम और सलमा के चार बच्चे हैं। इसके बाद सलीम को हैलेन से प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली। इस वजह से सलीम को परिवार की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

3. राज बब्बर

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर राज बब्बर हैं। उन्होंने भी अपनी पहली पत्नी नादिरा को तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी कर ली थी। राज ने स्मिता पाटिल संग दूसरी शादी की थी। हालांकि दूसरी पत्नि के निधन के बाद राज वापस अपनी पहली पत्नी के पास आ गए थे।

4. संजय खान

सुजैन खान के पिता संजय का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने भी दो शादियां की और खूब सुर्खियां बटोरी। संजय की पहली शादी जरीन खान के साथ हुई थी। फिर संजय ने जरीन को तलाक दिए बिना ही जीनत अमान से शादी कर ली। हालांकि इन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और तलाक हो गया।

विज्ञापन

5. महेश भट्ट

आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट ने भी दो शादियां की हैं। महेश ने पहली शादी लॉरेन ब्राइट से की थी। इसके बाद महेश ने लॉरेन को तलाक दिए बिना ही सोनी राजदान से शादी कर ली थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola