B Praak: मशहूर प्लेबैक सिंगर बी प्राक का नाम जब भी सुनाई देता है तो बैकग्राउंड में उदासी भरे गाने खुद ही सुनाई देने लगते हैं। बी प्राक ने ‘मन भरेया’ और ‘किस्मत’ जैसे आइकोनिक गाने दिए हैं जिनकी जगह कोई नहीं ले सकता। उनकी आवाज में ही वो जादू है कि अच्छे-अच्छे दुख में डूब जाते हैं। लेकिन सिंगर की जिंदगी में क्या दुख आए हैं क्या आप उनके बारे में जानते हैं? खुद बी प्राक ने अब अपने हालिया इंटरव्यू में जिंदगी के उन उतार-चढ़ाव की बातें कीं, जिसके बाद सिंगर की आंखें तक नम हो गईं।
बी प्राक पर जब टूटा दुखों का कहर
सिंगर बी प्राक ने रिवील किया है कि एक ऐसी बात है जिसकी वजह से उनकी बीवी सालों से उनसे नाराज हैं। वो चाहकर भी पति को माफ नहीं कर पा रही हैं। जब आप इस नाराजगी की वजह जानेंगे तो आपका दिल भी चूर-चूर हो जाएगा, बिल्कुल उसी तरह जैसे ये किस्सा बताते हुए खुद सिंगर बी प्राक का हो गया। अपनी पत्नी मीरा बचन (Meera Bachan) के बारे में बात करते हुए बी प्राक ने शॉकिंग खुलासा किया है। बी प्राक ने बताया कि साल 2021 और 2022 उनके लिए कितना मुश्किल रहा।
बेटे के निधन से सिंगर हुए भावुक
उन्होंने बताया कि कैसे पहले उनके चाचा का निधन हुआ और इस घटना को एक महीना भी नहीं बीता था कि उनके पिता भी उन्हें छोड़कर चले गए। फिर साल 2022 में उनका दूसरा बेटा भगवान को प्यारा हो गया। इस दौरान उनके घर का जो माहौल हो गया था वो शब्दों में बयां नहीं हो सकता। वो चाहते हैं कि ऐसा वक्त कभी किसी की जिंदगी में न आए। बी प्राक ने कहा कि जून में जब उनके बच्चे का निधन हुआ तो उसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह पलट गई। उन्हें समझ नहीं आता था कि वो अपनी पत्नी को कैसे समझाएं? डॉक्टर्स ने जब सिंगर को पूरा मामला बताया था तो उन्हें कुछ समझ ही नहीं आया कि उन्हें क्या करना है।
यह भी पढ़ें: ‘Shah Rukh, Salman और Akshay में नहीं है शालीनता’, Shaktimaan की कास्टिंग पर क्या कह गए मुकेश खन्ना?
बीवी ने नहीं देखी बच्चे की शक्ल
सिंगर तो बस पत्नी को तसल्ली देते रहे क्योंकि उन्हें पता था कि मीरा बच्चे की मौत का गम झेल नहीं पातीं। बी प्राक ने इमोशनल होते हुए बताया है कि अगर जिंदगी में उन्हें कुछ भारी लगा है तो वो अपने बच्चे की लाश। बी प्राक बोले कि उससे भारी चीज उन्होंने अपनी जिंदगी में नहीं उठाई। इसके बाद जब सिंगर हॉस्पिटल पहुंचे तो मीरा ने उन्हें देखकर बोला कि ‘दफना आया न? मुझे दिखा तो देते।’ सिंगर बोले उस पल हमने सब कुछ गंवा दिया था और मेरी पत्नी आज तक इस बात के लिए नाराज है कि उन्हें उस बच्चे की शक्ल नहीं दिखाई गई थी। लेकिन सिंगर अपनी पत्नी को नहीं खो सकते थे और अगर वो उस बच्चे को देख लेतीं तो वो नहीं बच पातीं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
10 mins agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
2 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
3 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
4 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
5 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
22 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines