B Praak Received Death Threats: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मशहूर सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकी मिली है. सिंगर को एक ऑडियो मैसेज भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि 10 करोड़ रुपये दो वरना तुम्हें जमीन में दफना देंगे. इस मामले में मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस खबर से सिंगर के फैंस की भी टेंशन बढ़ गई है. ये पहली बार नहीं हुआ है जब किसी सिंगर को जान से मारने की धमकी मिली हो, इससे पहले भी कई सिंगर्स को ऐसे धमकी भरे मैसेज और फोन कॉल्स आ चुके हैं.
सिंगर दिलनूर को भेजा मैसेज
बी प्राक से पहले उनके साथी सिंगर दिलनूर को भी फोन आया था लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया था, इसके बाद एक विदेशी नंबर से दिलनूर को कॉल आया था, जिसके बाद सिंगर को शक हुआ और उन्होंने तुरंत फोन काट दिया. अब दिलनूर को एक ऑडियो मैसेज मिला है, जिसमें आरोपी ने अपना नाम अर्जू बिश्नोई बताया है. साथ ही कॉलर ने बी प्राक से 10 करोड़ की मांग की.
यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर की वो एक्ट्रेस, जिसे डेब्यू फिल्म में ही डायरेक्टर ने जड़ा था चांटा; इंटरव्यू में खुद किया था रिवील
क्या बोला आरोपी?
ऑडियो मैसेज में आरोपी ने कहा, ‘बी प्राक को ये मैसेज पहुंचा दें कि हमें 10 करोड़ रुपये चाहिए. आपके पास सिर्फ एक हफ्ते का समय है. अगर हमें समय पर पैसे नहीं मिले तो हम बी प्राक को जमीन में दफना देंगे.’ पंजाबी सिंगर दिलनूर को जैसे ही ये मैसेज मिला, वैसे ही उन्होंने तुरंत SSP मोहाली के पास जाकर मामले की शिकायत दर्ज करा दी है. वहीं अब मोहाली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुट गई हैं.
यह भी पढ़ें: ‘तू मेरी मैं तेरा…’ के लिए कार्तिक आर्यन को कितनी मिली फीस? फिल्म फ्लॉप होने के बाद भी एक्टर हुए मालामाल!
कौन हैं बी प्राक?
बता दें बी प्राक पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के एक जाने-माने सिंगर हैं. सिंगर पंजाबी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपने गानों से ऑडियंस को दीवाना बना चुके हैं. सिंगर को ‘मन भर्रया’ गाने से पहचान मिली थी, इस गाने ने बी प्राक को फेमस सितारा बना दिया था. वहीं इस गाने का रीमेक बॉलीवुड में भी बनाया गया था. इसके साथ-साथ बी प्राक बॉलीवुड को ‘केसरी’ फिल्म का ‘तेरी मिट्टी’, ‘फिलहाल’, ‘पछताओगे’, ‘शेरशाह’ से ‘रांझा’, ‘माना दिल’ और ‘केसरियो रंग’ जैसे गाने दे चुके हैं.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
9 mins agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
2 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
3 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
4 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
5 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
22 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines