B Praak Reaction On Kalkaji Mandir Incident: दिल्ली के मशहूर कालकाजी मंदिर (Kalkaji Mandir) में हाल ही में एक भयानक हादसा हो गया। जाने-माने सिंगर बी प्राक (B Praak) शनिवार रात कालकाजी मंदिर में जागरण करने पहुंचे थे। लेकिन इस शुभ जगह पर एक बेहद अशुभ घटना हो गई। एक हादसे में मंदिर में मौजूद करीब 17 लोग घायल हो गए तो वहीं, एक महिला अपनी जान से हाथ धो बैठी। दरअसल, कालकाजी मंदिर में सिंगर को देखने के लिए भीड़ उमड़ गई थी। जिस वक्त सिंगर मंदिर में मौजूद थे वहां लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था लेकिन अचानक स्टेज टूटकर गिर गया और एक बड़ी अनहोनी हो गई ।
यह भी पढ़ें: Manisha Rani हुईं अस्पताल में भर्ती, क्या खत्म हो जाएगा उनका Jhalak Dikhhla Jaa का सफर?
कालकाजी मंदिर में मचा हड़कंप
अब इस पूरे मामले पर सिंगर बी प्राक का रिएक्शन सामने आया है। बता दें, हादसे के वक्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें मंदिर के अंदर काफी भीड़ देखी जा सकती है। वीडियो में ये भी दिखाई दे रहा है कि कितनी बुरी तरह से अचानक स्टेज गिर गया और लोग घायल हो गए। ये देखते ही वहां अफरातफरी मच गई। हालांकि, पुलिस ने इस हादसे पर सख्त एक्शन लिया है। जहां घायलों का अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। वहीं, मैनेजमेंट और आयोजकों के खिलाफ IPC की धारा 337, 304A और 188 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इसी बीच बी प्राक ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो जारी कर इस घटना पर दुख जताया है।
सिंगर का बयान आया सामने
उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा- ‘बहुत ही दुख हुआ और बहुत ही मायूस हूं मैं। बहुत ही दुखी हूं और दुखी मन से आज मुझे ऐसा लग रहा है क्योंकि पहली बार मैंने ऐसा देखा है अपने सामने होता हुआ। जहां पर मैं गा रहा हूं, महा कालकाजी मंदिर में आज जो भी हुआ बहुत ही दुख की बात है और जिनको भी लगी, जिनको भी चोट आई हैं, मैं उम्मीद करता हूं कि वो सब ठीक हों और बहुत जल्द ही ठीक हो जाएं। मैं आगे से यही कहूंगा कि मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। मैनेजमेंट ने वहां लोगों को बड़ा समझाया कि आप पीछे हो जाइए लेकिन ये आप सब लोगों का मां के लिए प्यार है मेरे लिए प्यार है पर हमें आगे से बहुत ध्यान रखना है, बच्चों का बुज़ुर्गों का सभी लोगों का क्योंकि जान से बढ़कर कुछ भी नहीं है इस दुनिया में और न कभी हो सकता है।’
कालकाजी मंदिर में हुई घटना पर बी प्राक ने तोड़ी चुप्पी
बी प्राक को हो रही तकलीफ
सिंगर ने अपने बयान में आगे कहा, ‘तो हमे इसका बहुत ध्यान रखना है कि कभी किसी की जान को न बने और मैं फिर से आऊंगा। जब मां की इच्छा हुई तो हम फिर से आएंगे पर बहुत ध्यान रखना पड़ेगा बहुत ज्यादा ध्यान। बड़ा दुखी मन है आज मेरा बहुत ज्यादा क्योंकि ऐसा कभी होना नहीं चाहिए था। मैं यही उम्मीद करता हूं कि जिन सभी को लगी है वो ठीक हों और जल्दी से जल्दी ठीक हो जाएं। आगे से मैनेजमेंट को बहुत ध्यान रखना है बहुत ज्यादा।’ सिंगर की बातें सुनकर तो यही लग रहा है जैसे सारा कसूर मैनेजमेंट का है। अगर इवेंट ठीक से ऑर्गेनाइज किया जाता तो इस हादसे को टाला जा सकता था।
संबंधित खबरें
Rise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
57 mins agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 hr agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
3 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
3 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
21 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
23 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 day agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines