B Praak, Indias Got Latent Controversy: इस वक्त ‘इंडियाज गोट लेटेंट’ शो सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में शो में हुआ विवाद जमकर गरमाया हुआ है और इसको लेकर पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना सहित अन्य कई लोगों भी मुसीबत में फंसे नजर आ रहे हैं। इस बीच अब मशहूर सिंगर बी प्राक भी गुस्से में नजर आए और उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया है। आइए जानते हैं कि इस विवाद के बाद बी प्राक ने ऐसा क्या किया?
बी प्राक ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, बी प्राक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बी प्राक कह रहे हैं कि राधे-राधे दोस्तों, कैसे हो आप सभी… वीडियो में बी प्राक ने कहा कि मैं एक पॉडकास्ट में जाने वाला था, जो बीयर बाइसेप्स का था, पर हमने कैंसिल कर दिया। क्यों? क्योंकि आपको पता है कि वो कैसी दयनीय सोच है और कैसे शब्द प्रयोग किए जा रहे हैं?
ये हमारी भारतीय संस्कृति नहीं- प्राक
सिंगर ने आगे कहा कि समय रैना के शो पर जो हो रहा है, ये हमारी भारतीय संस्कृति नहीं है। ये बिल्कुल भी हमारा कल्चर नहीं है। उन्होंने कहा कि आप अपने माता-पिता की कौन सी कहानियां बता रहे हैं? आप उनकी कौन सी बातें कर रहे हैं? किस तरह से बातें कर रहे हो? ये कॉमेडी है? यह बिल्कुल भी कॉमेडी नहीं है, ये स्टैंड-अप कॉमेडी तो बिलकुल भी नहीं है। लोगों को गालियां देना, लोगों को गालियां सिखाना- ये कौन सी जेनरेशन है? मुझे समझ नहीं आ रहा कि ये पीढ़ी कौन सी है।
ऑडियंस का फूटा गुस्सा
बी प्राक ने और क्या कहा इसके लिए आप सिंगर के वीडियो को देख सकते हैं। वहीं, अगर इस पूरे मामले की बात करें तो हाल ही में ‘इंडियाज गोट लेटेंट’ में कुछ ऐसा हुआ, जिससे हर किसी का माथा ठनका नजर आ रहा है। शो के हालिया एपिसोड में ऐसा कुछ देखने और सुनने को मिला, जिसके बाद ना सिर्फ शो की ऑडियंस बल्कि पब्लिक भी भड़की हुई है।
असम पुलिस ने दर्ज की FIR
इतना ही नहीं बल्कि अब शो का विरोध भी किया जा रहा है। साथ ही समय रैना (Samay Raina) और गेस्ट बनकर आए यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मुखिजा (Apoorva Mukhija) को भी जमकर लताड़ लगाई है। हालांकि, रणवीर इलाहाबादिया ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में दिए गए अपने विवादित बयान पर माफी भी मांग ली है, लेकिन फिर भी रणवीर, समय सहित पांच लोगों के खिलाफ असम पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है।
यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam के नाम एक और रिकॉर्ड, रि-रिलीज के बाद किया बड़ा ‘धमाका’
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
9 mins agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
2 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
3 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
4 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
5 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
22 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines