हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'Azma Fallah के सामने थे 3 पुलिसवाले, बंद था कमरा', The Society के टास्क में शॉकिंग खुलासा

Azma Fallah shocking confession locked room traumatic experiences: कंगना रणौत के शो लॉकअप और उर्फी जावेद के शो रोका या धोखा में कंटेंस्टेंट रह चुकीं अजमा फ़ल्लाह इन दिनों मुनव्वर फारुकी के शो The Society में किस्मत आजमा रही हैं। 7वें एपिसोड में एक टास्क के दौरान आजमा फलाह ने बाकी कंटेंस्टेंट के सामने शॉकिंग खुलासा किया कि कैसे वह बंद कमरे में मरने वालीं थीं।

विज्ञापन

Azma Fallah shocking confession locked room traumatic experiences: मुनव्वर फारुकी के शो The Society में कंटेंस्टेंट अज़मा फ़ल्लाह ने विदेश ट्रिप के दौरान वो बंद कमरे में तीन पुलिसवालों के साथ फंस गई थी। उसकी खास दोस्त ने उसे धोखा दिया और 50 हजार रुपये उन लोगों से लिए, जिनके कहने पर मुझे वहां लेकर गई थी। जियो हॉटस्टार पर एक टास्क के दौरान अजमा फ़ल्लाह ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि कैसे वह एक जाल में फंस गई और लगभग मर ही गई।

विदेश में दर्दनाक अनुभव से गुजरीं अज़मा फ़ल्लाह

अज़मा फ़ल्लाह ने बताया कि कैसे उन्हें एक दोस्त ने विदेश में एक पार्टी में शामिल होने के लिए मजबूर किया। वहां लंबे-लंबे तीन पुलिसवाले लोगों को जबरन म्यूजिक पर नाचने के लिए मजबूर कर रहे थे। एक पुलिसवाले ने उसके साथ छेड़छाड़ की, विरोध करने पर उसे बालों से घसीटा और एक कमरे में ले गए। कमरे में उसे एक बैड पर पटक दिया और कमरा लॉक कर दिया। मुझे पार्टी में बुलाने वाली मेरी दोस्त को उस पुलिसवाले ने 50 हजार रुपये दिए। उसे यकीन हो गया कि यह उसकी आखिरी रात है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Azma Fallah को थप्पड़ मारने वालीं कौन हैं Mannat Kulhariya? द सोसायटी में बोलीं- 10 और मारूंगी

अज़मा फ़ल्लाह को लगा-जैसे जिंदगी की आखिरी रात

अज़मा ने आगे बताया कि उसने एक पुलिसवाले का पैर पकड़ लिया और उसे छोड़ देने की विनती की, लेकिन पुलिसवालों ने उसकी एक न सुनी। उसकी दोस्त ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे भी पीटा गया। उसका फ़ोन छीन लिया गया और उसे एक जगह बैठा दिया गया। अज़मा ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसवाले ने उसके घुटनों पर बीयर की बोतल फोड़ दी और फिर तीनों ने बेल्ट से उसकी पिटाई की। अजमा को महसूस होने लगा था कि आज उसकी जिंदगी की आखिरी रात है। अगर आज इस जगह मर गई तो उसका पार्थिव शरीर भी उनके देश नहीं पहुंच पाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: The Society Azma Fallah Profile: ‘लॉकअप’ में दिखीं कौन हैं अजमा फल्लाह? मुनव्वर फारूकी की ‘द सोसायटी’ में आएंगी नजर

कैसे पुलिसवालों से निकल पाई अज़मा फ़ल्लाह?

इससे पहले कि अज़मा फ़ल्लाह के साथ कुछ और बुरा हो पाता, एक आदमी ने उसकी मदद की। उसने अजमा को भाग जाने को कहा। अजमा ने वहां से निकलकर रिसेप्शन पर मदद की गुहार लगाई। जब रिसेप्शन पर मामला सुलझाने की कोशिश की गई तो पुलिस अधिकारियों ने आज़मा पर भागते समय सोना और पैसे चुराने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने उसकी इस हरकत के लिए उसकी पिटाई भी की। अज़मा ने बताया कि बाद में उन्हें पता चला कि उनकी सबसे अच्छी दोस्त ने पार्टी में शामिल होने के लिए पुलिस अधिकारियों से 50,000 रुपये लिए थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:  Azma Fallah को थप्पड़ मारने वालीं कौन हैं Mannat Kulhariya? द सोसायटी में बोलीं- 10 और मारूंगी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola