Ayushmann Khurrana: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कुछ ही पलों में चीजें आग की तरह फैल जाती है। हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है।
ये वीडियो बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता आयुष्मान खुराना का है, जिसमें एक्टर स्टेज पर परफार्मेंस देते नजर आ रहे हैं, लेकिन इस वीडियो की वजह से एक्टर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स आयुष्मान से बेहद नाराज भी हैं और उन्हें तरह-तरह की बातें कह रहे हैं।
वहीं मामला बढ़ने के बाद फैक्टचेक करने पर ये पता चला कि यह पुराना वीडियो है, जो 2017 में दुबई में हुए एक कार्यक्रम का है। उस कार्यक्रम में आयुष्मान ने इस गाने के साथ चक दे इंडिया गाना भी गाया था। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?
यह भी पढ़ें- क्या ‘पठान’ और ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी Fighter? क्या कहता है प्रीडिक्शन?
स्टेज पर गाना गा रहे हैं आयुष्मान खुराना
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना स्टेज पर गाना गा रहे हैं। वीडियो में आयुष्मान जो गाना गा रहे हैं, उसके बोल है ‘दिल-दिल पाकिस्तान’। इस वीडियो को देखकर भारतीय तमतमा उठे हैं और एक्टर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
News24 नहीं करता वीडियो की सच्चाई की पुष्टि
जैसे ही ये वीडियो सामने आया तो #Ayushman Khuranaboycott ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्टर को लेकर सवाल कर रहे हैं। हालांकि वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई की News24 पुष्टि नहीं करता और ना ही इसकी जिम्मेदारी लेता है।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे आयुष्मान
बता दें कि इस वीडियो को Mr Sinha नाम के अकाउंट ने भी अपने एक्स पर शेयर किया है। Mr Sinha के बायो के अनुसार को एक भारतीय राजनीतिक टिप्पणीकार, हिंदू अधिकार कार्यकर्ता हैं और उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि @ayushmannk पाकिस्तान हमारे सौनिकों और बेकसूर लोगों को मार देता है और आप ‘दिल दिल पाकिस्तान’ गा रहे हैं। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है वो #RamMandir देखकर परेशान हैं और इसलिए मैं ज्यादातर बॉलीवुडिया पर विश्वास नहीं करता, वे पैसे के लिए अपनी मां को भी बेच सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर आयुष्मान को ट्रोल कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
1 hr agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
3 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
4 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
6 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
7 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
8 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
9 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
11 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
12 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines