Dream Girl 2 On Eid 2023: 'पूजा के चक्कर में सलमान ने अभी तक नहीं की शादी'?, 'ड्रीम गर्ल 2' का मजेदार प्रोमो रिलीज

Dream Girl 2 Release Date

Dream Girl 2 Release Date

Dream Girl 2 On Eid 2023: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ (Dream Girl) दर्शको को बहुत ज्यादा पसंद आई थी। फैंस ने ‘ड्रीम गर्ल’ (Dream Girl) को इतना प्यार दिया कि अब आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) भी बहुत जल्द आ रही है।

विज्ञापन

इस बीच अब ‘ड्रीम गर्ल 2’ का एक लेटेस्ट प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसे देखकर फैंस इस फिल्म के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।

विज्ञापन

आयुष्मान खुराना ने शेयर किया ‘ड्रीम गर्ल 2’ का प्रोमो

बीते दिन यानी गुरुवार को आयुष्मान खुराना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ‘ड्रीम गर्ल 2’ के प्रोमो के वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में आयुष्मान खुराना पूजा के किरदार में दिख रहे हैं और सलमान खान से फोन पर बात कर रहे हें। हालांकि ये असली सलमान नहीं बल्कि पूजा के प्यार में दीवाने हुए सलमान है।

विज्ञापन

बहुत मजेदार है ड्रीम गर्ल 2 का ये प्रोमो

वहीं, वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि सलमान की आवाज में ये सुनाई औ रहा है कि उन्होंने पूजा के चक्कर में थोड़ी सी भी शादी नहीं की है और वो अभी तक कुंवारे हैं। वे सभी के भाईजान हैं लेकिन पूजा की सिर्फ जान हैं। वहीं, वीडियो में जब पूजा का चेहरा दिखाने की बात होती है तो फिर लाइट चली जाती है। ड्रीम गर्ल 2′ का ये प्रोमो बहुत ही मजेदार है और फैंस भी इस वीडियो को देखकर बहुत खुश है।

जल्द रिलीज हो सकता है ड्रीम गर्ल 2 का ट्रेलर

बता दें कि ड्रीम गर्ल 2′ (Dream Girl 2) के इस प्रोमो में सलमान खान का तो जिक्र होता है। इसके साथ ही इस प्रोमो में ईद पर पूजा होने की बात भी होती है। इससे ऐसा लग रहा है कि हो सकता है कि बहुत जल्द ‘ड्रीम गर्ल 2’ का ट्रेलर रिलीज हो सकता है। हालांकि इसकी अभी कोई भी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। इसके साथ ही सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ka Jaan) भी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ