Lead Actor In Sourav Ganguly Biopic: हाल ही में ऐसी खबर आई कि एक मशहूर क्रिकेटर की बायोपिक जल्द ही बनाई जाएगी। वैसे भी स्पोर्ट्स पर्सनैलिटीज की बायोपिक लोगों को काफी पसंद आती हैं। अब तक कई क्रिकेटर्स की जिंदगी पर फिल्में बन चुकी हैं। हैरानी की बात तो ये है कि ये सभी बायोपिक फैंस की अटेंशन और मेकर्स को प्रॉफिट दिलाने में कामयाब रही हैं। इसी बीच अब फॉर्मर क्रिकेटर और क्रिकेट कमेंटेटर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की बायोपिक को लेकर चर्चाएं हो रही हैं।
यह भी पढ़ें: Joe Jonas और Sophie Turner के सेपेरशन की रूमर्स निकली झूठी, अब इस वायरल वीडियो ने खोला राज
रणबीर कपूर को किसने किया रिप्लेस?
अब उनकी बायोपिक में लीड एक्टर कौन होगा इसे लेकर ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं। पिछले कई दिनों से रणबीर के नाम को ही तय माना जा रहा था। लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसके बाद आपको पूरे 440 वोल्ट का झटका लगने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि कपूर खानदान के चिराग को अब सौरव गांगुली की बायोपिक से किसी आउटसाइडर ने रिप्लेस कर दिया है।
Image Credit : Google
सौरव गांगुली के रोल में दिखेगी ड्रीम गर्ल
बता दें, अब जिसके इस फिल्म में लीड एक्टर बनने की खबर सामने आई है वो कोई और नहीं बल्कि सबकी ड्रीम गर्ल (Dream Girl) है। अरे-अरे कंफ्यूज क्यों हो रहे हैं। ड्रीम गर्ल मतलब फिल्म में सौरव गांगुली के रोल में कोई लड़की नजर नहीं आने वाली। बल्कि अब एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) इस फिल्म में बतोर लीड एक्टर नजर आ सकते हैं। हाल ही में इसे लेकर एक बड़ा हिंट मिला है। दरअसल, ‘ड्रीम गर्ल 2’ के प्रमोशनल इवेंट में खुद आयुष्मान ने कुछ ऐसा इशारा दिया जिसके बाद ये कंफर्म हो गया कि वो ही सौरव गांगुली की बायोपिक करने वाले हैं।
Image Credit : Google
आयुष्मान ने बातों-बातों में दिया हिंट
मीडिया से बात करते हुए आयुष्मान ने कहा, “मैं अभी कुछ नहीं कह रहा हूं। जब भी और जो भी होगा हमें ऑफिशियल अनाउंसमेंट करनी होगी।” वहीं ऐसी जानकारी सामने आई है कि सौरव गांगुली की बायोपिक में एक्टर आयुष्मान खुराना काम करने के लिए तैयार हो गए हैं। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि अंकुर गर्ग और लव रंजन हाल ही में सौरव गांगुली से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने फिल्म को लेकर डिटेल में बातचीत की। अब फिल्म की स्क्रिप्ट राइटिंग भी पूरी हो चुकी है। जिसके बाद अब सौरव गांगुली की जिंदगी के कुछ दिलचस्प किस्से फिल्म में शामिल करने की तैयारी हो रही है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
17 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
18 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
20 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
21 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
22 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
23 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
23 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines