Dream Girl 2 Box Office Collection Day 12: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म लगातार कमाई के मामले में सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) को टक्कर दे रही है। फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और 12 दिनों के अंदर फिल्म 100 करड़ो के आंकड़े से बस चंद कदमों की पूरी पर है। खास बात ये है कि फिल्म कमाई के आंकड़ों में ‘गदर 2’ को पछाड़ रही है। जहां सनी देओल की फिल्म ने अपनी रिलीज के 26वें दिन महज 2 करोड़ की कमाई की।
वहीं, आयुष्मान खुराना की फिल्म (Dream Girl 2 Box Office Collection Day 12) ने उसको पछाड़ते हुए 3 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 91.96 करोड़ का हो गया है, जो इस हफ्ते 100 करोड़ को पार कर लेगा। हालांकि, गुरुवार का दिन यान 7 सितंबर ‘गदर 2’ के साथ-साथ ‘ड्रीम गर्ल 2’ के लिए भी भारी होने वाला है।
7 सितंबर Gadar 2 के साथ Dream Girl 2 पर भी भारी
हालांकि, वर्ल्डवाइड आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) ने 116 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, भारतीय कलेक्शन में 27वां और 28वां दिन मिलकरा फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी, लेकिन 7 सितंबर को सिनेमाघरों में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) एक बार फिर अपनी ‘जवान’ (Jawan) लेकर उतर रहे हैं, जिसकी वजह से बॉक्स ऑफिस पर टिकी दोनों फिल्मों के कलेक्शन पर थोड़ा असर तो पड़ सकता है।
Dream Girl 2 को मिल रहा दर्शकों का भरपूर प्यार
वहीं, आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई ‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वल है। इस बार फिल्म के परेश रावल (Paresh Rawal) समेत कई नए स्टार्स के चेहरे देखने को मिल रहे हैं, लेकिन दर्शकों का ध्यान ‘पूजा’ के नए अवतार ने खींचा है।
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
2 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
4 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
4 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
5 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
6 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
7 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
8 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
23 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines