Ayushmann Khurrana: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) अपनी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और फैंस को भी एक्टर की फिल्म खूब पसंद आ रही है।
वहीं, फिल्म दुनियाभर में 15.94 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। आज यानी 14 सितंबर को अभिनेता अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए इस खास मौके पर एक्टर से जुड़ी कुछ खास बातें जान लेते हैं…
यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार का छलका दर्द, बताया- कितनी मुश्किल से मिली वेलकम-3 और हेराफेरी-3
आयुष्मान खुराना से जुड़े 5 सीक्रेट
अभिनेता आयुष्मान खुराना का जन्म 14 सितंबर, 1984 को चंडीगढ़ में हुआ था। अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने खूब पसीना बहाया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुष्मान का पहले नाम निशांत था और जब वो तीन साल के हो गए, तो उनके पिता ने उनका नाम बदल दिया। इतना ही नहीं बल्कि अभिनेता के घर में सजा के लिए अलग से एक कमरा भी बना हुआ था। जब अभिनेता से कोई गलती होती थी, तो इसी पनिशमेंट रूम में उन्हें सजा मिलती थी।
इसलिए अपने दोस्त का घर छोड़ आए थे आयुष्मान खुराना
बता दें कि आयुष्मान खुराना ने बचपन से ही एक्टिंग का सपना देखते थे और वो छोटे-से ही एक्टर बनना चाहते थे। इतना ही नहीं बल्कि जब वो मुंबई गए तो उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी। इसलिए वो अपने दोस्त के पास चले गए, लेकिन उन दिनों एक्टर के दोस्त और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच में झगड़ा चल रहा था और इसलिए उनको दोनों के बीच में सोना पड़ा था। इसलिए उन्होंने अगले दिन ही अपने दोस्त के घर को छोड़ दिया था।
शो छोड़ बन गए RJ
इतना ही नहीं बल्कि आयुष्मान खुराना को कई ऑडिशन से रिजेक्ट भी किया गया। जब वो मुंबई में नौकरी की तलाश में थे तो उस दौरान उन्होंने कई ऑडिशन दिए, जिसमें उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी, शो को भी ठुकरा दिया था और वो RJ बन गए थे। इतना ही नहीं बल्कि जब आयुष्मान की दो फिल्में नौटंकी साला और बेवकूफियां बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई और तीसरी फिल्म हवाईजादा भी फ्लॉप हुई तो एक्टर ने तुरंत अपना बैंड बनाकर एक्टिंग छोड़ने का मन बना लिया था।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
20 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
23 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines