Dream Girl 2 Box Office Collection Day 15: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) को बॉक्स ऑफिस पर 15 दिन हो चुके हैं। कमाई की अच्छी खासी रफ्तार पकड़ने के बाद फिल्म की कलेक्शन पर जैसे शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की हालिया रिलीज फिल्म ‘जवान’ (Jawan) ने ब्रेक ही लगा दिए। ‘ड्रीम गर्ल 2’ 100 करोड़ के बेहद करीब थी, जिसके बाद ये अनुमान लगाया जा रहा था कि शुक्रवार तक फिल्म इस आंकड़े को पार कर सकती है, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। ऐसे में ये कहना भी गलत नहीं होगा कि जब ‘जवान’ के आगे सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ नहीं टिक पा रही तो ‘ड्रीम गर्ल 2’ के लिए ये काफी मुश्किल हो रही है।
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) ने अपनी रिलीज के 15वें दिन महज 75 लाख की कमाई की, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 97.74 करोड़ के आस-पास हो गया है। हालांकि, वीकेंड पर उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पा कर लेगी।
वर्ल्डवाइड Dream Girl 2 ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
हालांकि, आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2 Box Office Collection Day 15) के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो, इस मामले में फिल्म ने कमा कर दिया। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 126.4 करोड़ है, जो काफी शानदार आंकड़ा है। वहीं वीकेंड पर फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी इसकी उम्मीद की जा रही है। वहीं ‘गदर 2’ (Gadar 2) की कमाई पर भी ‘जवान’ (Jawan) का अच्छा-खासा असर देखने को मिला है।
Dream Girl 2 पहले हफ्ते में वसूल चुकी है बजट
बता दें कि आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) का कुल बजट 32 करोड़ का है। ऐसे में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में 67 करोड़ की कमाई कर चुकी थी। वहीं, दूसरे हफ्ते में ये आंकड़ा 28.66 करोड़ पर पहुंचा गया, जिसके बाद अब तीसरे हफ्ते की बारी है, जिसमें क्या होता है ये देखना दिलचस्प होगा।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
25 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines