Dream Girl 2 Box Office Collection Day 18: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) को रिलीज के बाद दर्शकों का खूब प्यार मिला। फिल्म 18 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। पिछले कई दिनों से ‘ड्रीम गर्ल 2’ बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने की जद्दोजहद में लगी थी, जिसके बाद फिल्म का ये ड्रीम 18वें दिन पूरा हुआ। हालांकि, कमाई के मामले में ‘ड्रीम गर्ल 2’ सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ (Gadar 2) और हाल में रिलीज हुई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान’ (Jawan) से काफी पीछे चल रही है।
बावजूद इसके फिल्म के 100 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर अपना नाम हिट फिल्मों की लिस्ट में दर्ज करवा लिया है। आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2 Box Office Collection Day 18) ने सोमवार को ‘गदर 2’ के बराबर कमाई की।
18वें दिन Dream Girl 2 ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 0.75 लाख की कमाई की, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 100.16 कोरड़ हो गया है। हालांकि, वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 127.5 करोड़ का है। इससे पहले रविवार को फिल्म ने 1.50 का कलेक्शन किया था। वहीं, ‘गदर 2’ ने 1.60 करोड़ का और ‘जवान’ ने 75 करोड़ का। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि ‘ड्रीम गर्ल 2’ का कलेक्शन ‘गदर 2’ के साथ-साथ चल रहा है।
Gadar 2 से एक कदम पीछे चल रही है Dream Girl 2
अगर देखा जाए तो आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) और सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ ( Gadar 2) की रिलीज डेट में काफी अंतर है, लेकिन फिर भी दोनों फिल्म की कमाई में एक-जो करोड़ या लाख का फर्क ही देखे को मिल रहा है। ‘जवान’ (Jawan) की रिलीज से पहले ही दोनों के बीच ये समान अंतर देखने को मिल रहा है। हालांकि, सभी रिलीज फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
27 mins ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
1 hr agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
2 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
4 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
7 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
8 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
10 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines