हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dream Girl 2 Box Office Collection Day 11: ‘ड्रीम गर्ल 2’ की रफ्तार के आगे नहीं टिकी ‘गदर 2’ की आंधी, 11वें दिन 'तारा सिंह' को दी मात

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Dream Girl 2 Box Office Collection Day 11

Dream Girl 2 Box Office Collection Day 11: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) पिछले महीने 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्न बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन हो चुके हैं और इन 11 दिनों में फिल्म कमाई के मामले में आगे बढ़ती जा रही है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर 25 दिनों से सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ (Gadar 2) की आंधी भी चल रही है, लेकिन फिर भी ‘ड्रीम गर्ल 2’ की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है, जिसका अंदाजा फिल्म की 11वें दिन के कलेक्शन से लगाया जा सकता है।

फिल्म ने 11 दिनों में बॉक्स ऑफिस (Dream Girl 2 Box Office Collection Day 11) पर 88.91 करोड़ की कमाई कर ली, जिसकी बाद ये उम्मीद लगाई जा रही है कि जिस रफ्तार से फिल्म कमाई के मामले में आगे बढ़ रही है कि अपनी रिलीज दूसरे हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

यह भी पढ़ें: Gadar 2 Box Office Collection Day 25: क्या 500 करोड़ पर थम जाएगी ‘तारा सिंह’ की दहाड़, 25वें दिन की कमाई करेगी हैरान

विज्ञापन

11वें दिन Dream Girl 2 ने कमाए इतने करोड़

वहीं अगर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) के 11वें दिन की कमाई के बारे में बात करें तो, Sacnilk के अनुमान के मुताबिक, फिल्म ने 11वें दिन 2.75 की कमाई की, जो सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ (Gadar 2) के 25वें दिन की कमाई से 25 लाख ज्यादा है, जिसका मतलब ये कहना गलत नहीं होगा कि ‘ड्रीम गर्ल 2’ की ‘पूजा’ दर्शकों का दिल जीतने में पीछे नहीं है।

Dream Girl 2 रिलीज के दूसरे हफ्ते में 100 करोड़ करेगी पार 

25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) की रिलीज का ये दूसरा हफ्ते चल रहा है, जिसकी शुरुआत फिल्म के लिए काफी अच्छी रही। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि जिस रफ्तार से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है महज 35 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola