Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read More---विज्ञापन---
Dream Girl 2 Box Office Collection Day 11: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) पिछले महीने 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्न बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन हो चुके हैं और इन 11 दिनों में फिल्म कमाई के मामले में आगे बढ़ती जा रही है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर 25 दिनों से सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ (Gadar 2) की आंधी भी चल रही है, लेकिन फिर भी ‘ड्रीम गर्ल 2’ की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है, जिसका अंदाजा फिल्म की 11वें दिन के कलेक्शन से लगाया जा सकता है।
फिल्म ने 11 दिनों में बॉक्स ऑफिस (Dream Girl 2 Box Office Collection Day 11) पर 88.91 करोड़ की कमाई कर ली, जिसकी बाद ये उम्मीद लगाई जा रही है कि जिस रफ्तार से फिल्म कमाई के मामले में आगे बढ़ रही है कि अपनी रिलीज दूसरे हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
#DreamGirl2 continues to score, the gains on [second] Sat – Sun give it the much-required push… Has chances of hitting ₹ 💯 cr, if it retains some prime shows at prime locations after #Jawan arrives… [Week 2] Fri 4.70 cr, Sat 6.36 cr, Sun 8.10 cr. Total: ₹ 86.16 cr. #India… pic.twitter.com/4HSsnFR2C2
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 4, 2023
यह भी पढ़ें: Gadar 2 Box Office Collection Day 25: क्या 500 करोड़ पर थम जाएगी ‘तारा सिंह’ की दहाड़, 25वें दिन की कमाई करेगी हैरान
वहीं अगर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) के 11वें दिन की कमाई के बारे में बात करें तो, Sacnilk के अनुमान के मुताबिक, फिल्म ने 11वें दिन 2.75 की कमाई की, जो सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ (Gadar 2) के 25वें दिन की कमाई से 25 लाख ज्यादा है, जिसका मतलब ये कहना गलत नहीं होगा कि ‘ड्रीम गर्ल 2’ की ‘पूजा’ दर्शकों का दिल जीतने में पीछे नहीं है।
📈| #DreamGirl2 box office collections:
Week 1: 67cr
Day 8: 4.7cr
Day 9: 6.36cr
Day 10: 8.10 cr [+27.4%]The film has achieved HIT status and is on course for the 100 crore milestone!!
via @Bollyhungama@ayushmannk @ananyapandayy @writerraj @EktaaRKapoor pic.twitter.com/iwgBn8wvvA
— Ayushmann Khurrana Updates | #DreamGirl2 (@AyushmannUpdate) September 4, 2023
25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) की रिलीज का ये दूसरा हफ्ते चल रहा है, जिसकी शुरुआत फिल्म के लिए काफी अच्छी रही। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि जिस रफ्तार से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है महज 35 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।