हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Dream Girl 2 Box Office Collection Day 10: 'गदर 2' के साथ 'Dream Girl 2' का भौकाल भी जारी, ऐसा रहा 'पूजा' का वीकेंड

विज्ञापन
Dream Girl 2 Box Office Collection Day 10

Dream Girl 2 Box Office Collection Day 10: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) को रिलीज हुए भी 10 दिन हो चुके हैं। फिल्म के बाद से ही ‘ड्रीम गर्ल 2’ की ‘पूजा’ का खुमार दर्शकों पर छाया हुआ है। फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कमाल की बात तो ये है कि फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर 24 दिनों से टिकी सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) को टक्कर दे रही है। हालांकि, फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में 86.06 करोड़ तक की कमाई कर ली है, जिसके बाद उम्मीद है कि फिल्म दूसरे हफ्ते में 100 करोड़ का आकंड़ा पार कर लेगी।

वहीं अगर ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2 Box Office Collection Day 10) के वीकेंड की कमाई के बारे में बात करें तो, फिल्म ने वीकेंड पर 8 करोड़ तक की कमाई की। फिल्म ने पहले दिन 10.69 करोड़ से अपनी ओपनिंग की थी। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 14.02 करोड़ की कमाई की।

यह भी पढ़ें: Gadar 2 Box Office Collection Day 24: वीकेंड पर Gadar 2 ने जमकर मचाया ‘गदर’, 24वें दिन पार किया 500 करोड़ का शानदार आंकड़ा

लगातार Gadar 2 को टक्कर दे रही है Dream Girl 2

वहीं ‘Dream Girl 2’ ने रिलीज के तीसरे दिन 16 करोड़, चौथे दिन 5.42 करोड़, पांचवे दिन 5.87 करोड़, छठे दिन 7.5 करोड़ और सातवें दिन 7.5 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की और लगातार ‘गदर 2’ को टक्कर देती रही। वहीं, अब उम्मीद है कि फिल्म इस हफ्ते 100 करोड़ का आंकड़ा आराम से पार कर लेगी। ये फिल्म साल 2019 में रिलीजप हुई ‘ड्रीम गर्ल’ (Dream Girl) का सीक्वल है। हालिया रिलीज फिल्म में कुछ नए किरदार भी नजर आ रहे हैं।

क्या Jawan को टक्कर दे पाएगी Dream Girl 2?

वहीं, इस हफ्ते यानी 7 सितंबर को सिनेमाघरों में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ (Jawan) रिलीज होने वाली है। ऐसे में ये देखना भी काफी दिलचस्प रहेगा कि क्या फिल्म ‘गदर 2’ के साथ-साथ ‘जवान’ को भी टक्कर दे पाएगी या इसकी कमाई पर इसका असर देखने को मिलेगा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें