हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dream Girl 2 Box Office Collection Day 14: Jawan के आगे फीका पड़ा 'ड्रीम गर्ल 2' का भी जलवा, SRK का पहला दिन Ayushmann के 14 दिनों पर पड़ा भारी

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Dream Girl 2 Box Office Collection Day 14

Dream Girl 2 Box Office Collection Day 14: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) पिछले 13 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखने में कामयाब साबित हो रही थी, लेकिन 14वें दिन उसका भी वहीं हाल हुआ जो 28वें दिन सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ (Gadar 2) का रहा। गुरुवार, 7 सितंबरो को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ (Jawan) के रिलीज होते ही ऐसा तुफान आया, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर लगी तमाम फिल्मों पर देखने को मिला। आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्म 2’ अपनी रिलीज के 14वें दिन महज 1 करोड़ का कलेक्शन की बटोर पाई।

‘ड्रीम गर्म 2’ (Dream Girl 2 Box Office Collection Day 14) ने 13वें दिन 2.73 करोड़ का कलेक्शन किया था, जो ‘जवान’ की रिलीज के बाद आधा रह गया। फिल्म ने 14वें दिन 1 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 95.69 करोड़ हो गया। हालांकि, फिल्म वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी हैं, लेकिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा कब तक छू पाएगी ये कहना थोड़ा मुश्किल है।

यह भी पढ़ें: Gadar 2 Box Office Collection Day 28: ‘Jawan’ के आगे ढेर हुआ ‘तारा सिंह’, फिर भी Sunny Deol तोड़ सकते हैं इस सुपर डुपर फिल्म का रिकॉर्ड!

विज्ञापन

Gadar 2 से भी कमाई में रही पीछे Dream Girl 2 

हालांकि, जहां सनी देओल की ‘गदर 2’ अपनी रिलीज के 28वें दिन शाहरुख खान की ‘जवना’ के आगे पस्त हो गए। वहीं, आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्म 2’ भी ‘जवान’ के साथ-साथ ‘गदर 2’ से भी कमाई में पीछे ही रही। ‘गदर 2’ ने 1.50 करोड़ की कमाई की, जो आयुष्मान खुराना की फिल्म से 50 लाख ज्यादा है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या आने वाले दिनों में ‘ड्रीम गर्म 2’ अपना ड्रीम पूरा करते हुए 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी।

इस हफ्ते क्लब में शामिल हो सकते हैं 100 करोड़

राज शांडिल्य (Raaj Shaandilyaa) के निर्देशन में बनी इस फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का कुल बजट 35 करोड़ के आस-पास का है, जिसके हिसाब से फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में वसूल कर लिए थे, लेकिन अगर आयुष्मान की ये फिल्म SRK की ‘जवान’ के आगे इस हफ्ते टिक पाती है तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola